लखनऊ1अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ: लाखन आर्मी के अध्यक्ष सूरज पासी ने ऐलान किया है। 3 अगस्त को लाखन आर्मी कसमंडी किला पहुंचेगी। शिव मंदिर में पवित्र मिट्टी अर्पित करने का ऐलान किया गया है। 108 गांवों की पवित्र मिट्टी अर्पित की जाएगी। सूरज पासी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अनुमति मांगी है। गंगाजल से मंदिर और किले का शुद्धिकरण करेंगे- सूरज। सभी राजनीतिक दलों के विधायकों से समर्थन मांगा गया है। कंसा पासी किले स्थित शिव मंदिर में मिट्टी अर्पित करेंगे।
➡ लखनऊ: विधानसभा सत्र से पहले यूपी पुलिस की बैठक हुई। विधानसभा पहुंचे यूपी के DGP राजीव कृष्णा। कई अधिकारियों के साथ DGP की बैठक जारी है। ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश भी मौजूद हैं।
➡ लखनऊ: मलिहाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। जनपद की पांचों तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। 795 शिकायतें मिलीं, जिनमें 181 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण हुआ। मलिहाबाद में 72 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। DM ने गुणवत्ता के साथ शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
➡ हमीरपुर: पटाखा फैक्ट्री में पटाखे सुखाते समय विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में मौजूद एक लड़की विस्फोट में झुलस गई। SDM, CFO सहित स्थानीय फोर्स मौके पर मौजूद रही। पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों की जांच पड़ताल शुरू की गई है। मामला मौदहा क्षेत्र के बीके राज फायर वर्क का है।
➡ जालौन: पारिवारिक विवाद में दबंगों ने वृद्ध को पीट दिया। दबंग वृद्ध को खींचकर अपने घर ले गए। बंधक बनाकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट की गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर किया। मामला कदौरा के चतेला गांव का है।
➡ हरिद्वार: सीएम धामी ने पप्पू यादव पर हमला बोला है। संतों और सनातन के अपमान पर नाराजगी जताई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश सब देख रहा है। संत समाज का मजाक उड़ाया गया है। ऐसी हरकतें सम्मान की कमी दिखाती हैं।
➡ उत्तरकाशी: उदीयमान खिलाड़ियों की तलाश शुरू हो गई है। 8 से 14 वर्ष के बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। खिलाड़ियों को हर महीने 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। मनेरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन 185 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 89 बालक और 96 बालिकाएं ट्रायल में शामिल हुईं। खिलाड़ियों ने दौड़ और एथलेटिक्स में दम दिखाया।
➡ आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह होगा। 3 अगस्त को विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी। समारोह में 64 छात्र-छात्राओं को 88 पदक बांटे जाएंगे।
➡ बुलंदशहर: सिकंदराबाद कोतवाली के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं। DIG कला निधि नैथानी के आदेश पर FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता सलमान ने आरोप लगाए हैं। अवैध हिरासत, मारपीट और 6 लाख रुपये वसूली का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने टोल प्लाजा से उठाकर थाने ले जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी नीरज मालिक, SI अरुण कुमार सहित सिपाही योगेश और अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोप हैं। थाने और टोल प्लाजा के CCTV फुटेज जांच का आधार बने हैं।
➡ कानपुर: GRP ने ट्रेनों में लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। आरोपी रंजीत गौतम और लकी गिरफ्तार हुए हैं। 3.50 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कार्रवाई कानपुर सेंट्रल स्टेशन GRP ने की है।
➡ कानपुर: पति समेत ससुरालियों को जहर देने का आरोप लगा है। पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया गया है। तंत्र-मंत्र से वश में करने में नाकाम रहने का आरोप है। पत्नी की YouTube हिस्ट्री में ऐसे वीडियो मिलने की बात कही गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र की है।
➡ कुशीनगर: दो गांवों में 100 एकड़ सरकारी जमीन मिलने का मामला सामने आया है। चकबंदी के बाद फर्जी इंद्राज से कब्जा किया गया था। पट्टन में करीब 78 एकड़ जमीन पर कब्जा था। सोनबरसा में 21 एकड़ जमीन पर कब्जा था। सरकारी जमीन पर विकास कार्य कराने की कवायद शुरू हुई है। DM और SP ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। मामला हाटा तहसील क्षेत्र के पट्टन और सोनबरसा का है।
➡ हरदोई: दो युवकों की हत्या का खुलासा हुआ है। मामले में 3 नाबालिग समेत 5 आरोपी शामिल हैं। नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। बहन के प्रेमी और उसके रिश्तेदार की हत्या की गई थी। अरुण और अभिषेक की निर्मम हत्या हुई थी। आरोपी प्रमोद और कुलदीप को जेल भेजा गया है। शव जिले के सण्डीला थाना क्षेत्र में मिले थे।
➡ हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिर गया। विश्राम कर रहे कांवड़ियों पर कहर टूटा। हादसे में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हुई। तनुज और कृष्ण की मौत हुई है। हादसा बहादराबाद थाना क्षेत्र में हुआ।
➡ मुरादाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने फैसला लिया है। कांवड़ यात्रा की निगरानी प्रोजेक्ट जटायु करेगा। प्रोजेक्ट जटायु की मदद से नजर रखी जाएगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की यह अत्याधुनिक पहल है। आसमान से निगरानी रखी जाएगी।
➡ श्रावस्ती: बांस काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए CHC इकौना भेजा गया। घटना इकौना थाना क्षेत्र के इटवारिया गांव की है।
➡ सीतापुर: अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बिना लेआउट चल रही तीन जगहों की प्लाटिंग पर कार्रवाई हुई। 42 बीघा अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने एक्शन लिया। धनीपुर, कनवाखेड़ा और भगवानपुर में प्लाटिंग थी।
➡ जालौन: महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू कलह के चलते महिला ने कदम उठाया। मामला डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी गांव का है।
➡ ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा हुआ है। अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार किया गया है। राजकोट चोरी का मामला भी सुलझा लिया गया है। 50 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं। सोना-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपी अस्पताल में मरीज बनकर रेकी करता था। फर्जी पहचान से होटलों में ठहरता था। आरोपी आंध्र प्रदेश का निवासी है।
➡ दिल्ली: BJP प्रतिनिधिमंडल ने DCP को ज्ञापन सौंपा। पार्लियामेंट स्ट्रीट DCP कार्यालय पहुंचा प्रतिनिधिमंडल। सांसद बांसुरी स्वराज ने नेतृत्व किया। MLA अनिल शर्मा, करनैल सिंह और अधिवक्ता संकेत मौजूद रहे। पप्पू यादव, राहुल समेत अन्य सांसदों पर कार्रवाई की मांग की गई। दिल्ली पुलिस से कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया। ज्ञापन के जरिए BJP नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई।
➡ सहारनपुर: जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत दिखाने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव और पंचायत सहायक पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित की पत्नी को बैंक ले जाकर 3 लोन कराने का आरोप है। लोन माफ कराने का झांसा देकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जमा कराया गया। पीड़ित जाबिर कथित मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर थाने पहुंचा। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। मामला थाना गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर का है।
➡ जालौन: दबंगों ने छात्र को घेरकर पीटा। स्कूल से लौटते समय छात्र के साथ मारपीट की गई। हमले में युवक गंभीर घायल हुआ। घटना उरई के डिप्टी गंज चौकी क्षेत्र की है।
➡ हरदोई: भाजपा पर अजय राय ने निशाना साधा है। पीएम मोदी के वीडियो को दिखावा बताया। अजय राय ने कहा कि छात्रों और बच्चों पर अत्याचार हो रहा है। 2027 में कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया। कांग्रेस सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन पर राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।
➡ बाराबंकी: सपा की मासिक बैठक आयोजित हुई। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गोप ने कहा कि महंगाई और किसानों की समस्याएं बढ़ रही हैं।
➡ बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। DM, SP और ASP ने संयुक्त ब्रीफिंग की। सभी विभागों और पुलिस स्टाफ को निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। थाना रामनगर में मेले को लेकर बैठक हुई।
➡ बरेली: दबंग दो भाइयों ने तमंचे से फायरिंग की। नामकरण संस्कार में न बुलाने पर फायरिंग का आरोप है। फायरिंग में शेखर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया है। चमन मौके से फरार है। एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र से हुई।
➡ लखनऊ: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। हिंदू धर्म के अपमान को लेकर प्रदर्शन किया गया। पप्पू यादव, राहुल और अखिलेश का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन किया।
—————————————————————-

More Stories
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 1 अगस्त 26*2011 में हुई थी शादी,अब छह बच्चों के साथ पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा मजदूर*
लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*