लखनऊ13मई26*प्रदेशवासियों से ईंधन बचाने और स्वदेशी अपनाने की मुख्यमंत्री योगी की अपील
लखनऊ, 12 मई 2026*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ते हुए ईंधन की खपत कम करने, अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की फ्लीट में 50 प्रतिशत तक कमी की जाए तथा अनावश्यक वाहनों को हटाया जाए। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल बैठकों, मेट्रो, पीएनजी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग और ईवी के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया।
सीएम ने कहा कि सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाए और जनप्रतिनिधि भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। साथ ही बिजली बचत, कम तेल वाले खाद्य पदार्थों के प्रयोग, नेचुरल फार्मिंग और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*