गाजियाबाद13मई26*कैश वैन लूटने वाले दो 1-1लाख के इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर,
गाजियाबाद*एटीएम कैश वैन लूटने वाले एक – एक लाख के दो इनामी बदमाश जुबेर और समीर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। डीसीपी धवल जयसवाल ने इसकी पुष्टि की है
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में दो बदमाशों को पुलिस ने एकाउंटर में मार गिराया। एटीएम कैश वैन लूटने वाले एक-एक लाख के दो इनामी बदमाश जुबेर और समीर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। डीसीपी धवल जयसवाल ने इसकी पुष्टि की है।
छह मई को दिनदहाड़े चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कैश वैन में 27 लाख रुपये का डाका डालने वाले दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन पर 25-25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये और फिर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। शातिर जुबैर और समीर मारे जा चुके हैं, वहीं समीर का भाई शोएब और फिरोज अभी भी फरार हैं।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि कैश वैन में 27 लाख रुपये का डाका डालने वाले मास्टरमाइंड जुबैर व शोएब के पिता से क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को पूछताछ की थी। दोनों के बारे में टीम को अहम जानकारी मिली थी। टीम का दावा है कि बाकी बचे दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बांस-बल्ली की दुकान चलाता था जुबैर
डकैती का मास्टरमाइंड जुबैर विजयनगर में बांस-बल्ली की दुकान चलाता था। उसका पिता भी इसी दुकान पर रहता है, जबकि लूट में शामिल जुबैर का भाई शोएब कपडों की फेरी और पैठ बाजार में दुकान लगाता है। दोनों भाइयों ने कैश वैन में डकैती के लिए पड़ोसी फिरोज को शामिल किया था। फिरोज दुकानों पर कॉस्मेटिक का सामान आपूर्ति करता है। वहीं, पकड़े गए मो. कैफ का भाई समीर कोई काम नहीं करता था।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*