लखनऊ13अगस्त24*जलशक्ति मंत्री ने गांवों का किया औचक निरीक्षण
मोहनलालगंज लखनऊ
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने की हकीकत जानने को प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार के दिन कुढ़ा कुबहरा उदयपुर भावाखेड़ा समेत चार गांवों में भ्रमण कर मिशन की सफलता का जायजा लिया वहीं गांववासियों से वार्ता कर घर में पानी पहुंचने का सवाल किया। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा गांव वासियों को हर घर तक पानी पहुंचाने को गांवों में पानी की टंकियां बनवाई गयी 2024 तक इस मिशन को पूरा करने के लक्ष्य की हकीकत देखने मंगलवार के दिन विभागीय अभियंताओं एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले उदयपुर पंहुचे जहां गांव की गलियों में घूमकर नल से जलापूर्ति के विषय में ग्रामीणों से सवाल जवाब किया। इसके बाद भावाखेड़ा कुढ़ा व कुबहरा गांव पहुंचकर जमीनी सच्चाई को देखा इस मौके पर विभागीय अधिकारी व अभियंता ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग शामिल रहे ।
More Stories
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*जनपद सहारनपुर में बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान…*
गाजियाबाद 21 अक्टूबर 26*कैंसर को हराया, पत्नी को नहीं बचा पाए बाबूलाल सैन, श्रद्धांजलि सभा में छलका दर्द
मथुरा 21 अक्टूबर 26*के.एम. विश्वविद्यालय, मथुरा में एमबीबीएस एवं बी.वी.एससी.