मथुरा 21 अक्टूबर 26*विभाग अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता से मथुरा के शिक्षा मंदिरबन रहे हैं को मौज मस्ती का अड्डे!
शहर के विद्यालय के कर्मचारी चला रहे सेक्स रैकेट का अड्डा
कु0 सोनम
मथुरा। सोशल मीडिया पर कुछ चैनलों द्वारा एक समाचार का वीडियो चलाया जा रहा है जिसमें उस विद्यालय के कर्मचारियों पर विद्यालय परिसर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया जा रहा है वीडियो में रात के अंधेरे में एक लड़की कुछ लोगों को मार रही हैं कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं ओर उस विद्यालय के कर्मचारियों पर दो दो हजार रुपए लेकर सेक्स रैकेट चलाने की बातें सुनाई दे रही हैं वीडियो में कुछ लोग उन कर्मचारियों से पूछ रहे है कि क्या प्रिंसिपल को पैसे देते है उक्त वीडियो श्री कृष्ण जन्म स्थान के पास स्थित एडेड माध्यमिक विद्यालय जवाहर इंटर कॉलेज का है दस कदम की दूरी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला कार्यालय है ओर पच्चीस कदम की दूरी पर थाना गोविंद नगर है वीडियो में एक युवा लड़की कॉलेज के गेट पर एक युवक से मारपीट कर रही हैं उक्त युवक जवाहर इंटर कॉलेज का कर्मचारी बताया जा रहा है आरोप है कि कॉलेज के कुछ कर्मचारी रात के अंधेरे में विद्यालय के कर्मचारी सेक्स रैकेट चला रहे है उक्त कॉलेज के पास अनेकों होटल ओर गेस्ट हाउस बने हुए हैं सेक्स रैकेट का कार्य कर रहे हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यालय भी वही है जैसे ही उक्त घटना की जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली भारी संख्या में एकत्र हो गए ओर मामला संज्ञान में आया तब तत्काल में एक्शन लिया ओर विद्यालय के गेट पर ताला लगाया कर्मचारियों को पुलिस के हवाले कर दिए जब तक जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा राघवेंद्र सिंह ओर विद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आता है उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता है। लेकिन यह भी सत्य है कि वीडियो फुटेज झूठ नहीं बोलते हैं पूरे प्रकरण पर थाना प्रभारी गोविंद नगर से वार्ता कर सत्यता जानने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका l
More Stories
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*किसान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश…*