मथुरा 21 अक्टूबर 26*के.एम. विश्वविद्यालय, मथुरा में एमबीबीएस एवं बी.वी.एससी.
बैच 2026 का दीक्षारम्भ समारोह (इंडक्शन प्रोग्राम) संपन्न
शिक्षा के साथ संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक : किशन चौधरी
वेटरिनरी के छात्र ‘डबल बधाई’ के पात्र हैं, बेजुबान जीवों की रक्षा करते हैं जो बोल नहीं सकते : किशन चौधरी
कु0 सोनम
मथुरा। के.एम. (कृष्णा मोहन) विश्वविद्यालय, मथुरा में चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने वाले नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ समारोह (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमबीबीएस एवं बी.वी.एससी. एवं ए.एच. बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आयोजित किया गया था। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डा. एनसी प्रजापति, प्रति कुलपति डा. शरद अग्रवाल, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, मेडीकल कालेज डायरेक्टर/डीन डा. रेनू सारस्वत, एमबीबीएस नामांकन छात्र के पिता ने मां सरस्वती वंदना के बीच सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमबीबीएस एवं बी.वी.एससी. एवं ए.एच. बैच 2026 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावक और समस्त फैकल्टी के एचओडी व सदस्य मौजूद रहे।
नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं एवं उनके ने केएम अभिभावकों विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित सूक्ष्म फिल्म का अवलोकन किया व अपना परिचय साझा किया। दीक्षारम्भ समारोह (इंडक्शन प्रोग्राम) के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ब्रजभाषा में अपना संबोधन “राधे-राधे और बांकेबिहारी लाल की जय” के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि वेटरिनरी (पशु चिकित्सा) के छात्र ‘डबल बधाई’ के पात्र हैं, क्योंकि वे उन बेजुबान जीवों की रक्षा करते हैं जो बोल नहीं सकते। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के सदुपयोग और माता-पिता के आशीर्वाद का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। कामयाब व्यक्ति के अंदर शिक्षा-संस्कार होते है। मां बाप का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता। इसलिए जब कभी भी परेशान या चिंता में हो तो मां बाप से संपर्क करें, उनसे वार्ता करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। उन्होंने श्रीराम श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षा चरित्र पर प्रकाश डाला और मां बाप के आशीर्वाद का महत्व नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने कहा चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिक्षा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों का निर्वहन करने का एक पवित्र मार्ग है।
प्रति कुलपति डा. शरद अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा एमबीबीएस की यात्रा कठिन है लेकिन प्रेरणादायी है, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉयोलॉजी की पढ़ाई से हटकर अलग पढ़ाई अब आपकी शुरू होगी, आपकी मेहनत ही आपको कामयाब चिकित्सक बनायेगी, जिसके लिए हर संभव शैक्षणिक व नैतिक सहयोग आपको हम प्रदान करेंगे। रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा केएम विश्वविद्यालय शिक्षा का संस्थान ही नहीं बल्कि एक परिवार है, जिसमें प्रत्येक छात्र को शिक्षा और संस्कार दोनों प्रदान किए जाते हैं। कार्यक्रम को मेडीकल कालेज की डायरेक्टर/डीन डा. रेनू सारस्वत, वेटरिनरी कालेज डीन डा. अजय प्रकाश, एसएम रिचर्ज सेंटर डीन डा. अशोक कुमार, मुरैना के सीएमओ सहित केएम अस्पताल के एएमएस डा. नमित गौतम ने संबोधित किया।
दीक्षारम्भ समारोह (इंडक्शन प्रोग्राम) को एनाटॉमी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. विकास शर्मा, डा. वाहिद अली खान, डा. पी भारती, डा. संतोष शाह, डा. जितेन्द्र, नेत्र विभागाध्यक्ष एमके तनेजा, कम्युनिटी मेडीसन एचओडी डा. मेजर विजय कुमार, वेटरिनरी के डा. अनुज शर्मा, डा. अशोक, डा. नेहा सिंह, डा. शुभम तिवारी, डा. अभिषेक, डा. सुरेन्द्र प्रताप, डा. अभिषेक वर्मा, डा. गिरीश गुप्ता, डा. दिनेश डा. वीरेन्द्र निम, डा. हरिनारायण यादव, डा. पूजा पारिख, डा. दीपांश, अस्पताल के जनरल मैनेजर आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन डा. एसटी वली तथा मंच का कुशल संचालन एमबीबीएस 2023 बैच की अश्लेषा एवं आदित्या शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गीत तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा समारोह के अंत में सभी नवप्रवेशित छात्रों और उनके अभिभावकों को इस नए शैक्षणिक सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
More Stories
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*किसान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश…*