लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- बीजेपी विधायक आशा मौर्या की पीड़ा, 35 वर्षों की निष्ठा समर्पण पर भावुक प्रतिक्रिया, संगठन हित सर्वोपरि जारी रहेगी जनसेवा मौर्या, समर्थकों शुभचिंतकों का हृदय से आभार मौर्या, वर्षों की मेहनत के बाद मन में पीड़ा मौर्या, समाज के सम्मान अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का ऐलान, संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम जारी रहेगा मौर्या, संघर्ष समर्पण को बताया अपनी बड़ी ताकत मौर्या
➡लखनऊ, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का बयान, जो निर्देश मिलेगा वैसे काम करेंगे, सपा पर बोला पराजित होने के बाद सवाल उठाती है
➡अयोध्या- भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश पदयात्रा, सांसद अवधेश प्रसाद के आवास को घेरा, सपा कांग्रेस महिला विरोधी महिलाएं, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा
➡प्रतापगढ़- पेड़ से लटके मिले शव का मामला, पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की, अमेठी का रहने था मृतक आशीष सरोज, प्रेम में असफल होने पर युवक ने जान दी, महिला ने युवक की पुलिस से की थी शिकायत, घर से निकलकर बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन किए, मृतक के बैग में प्रसाद अन्य सामान मिला, नगर कोतवाली के बेल्हा देवी मंदिर के पास की घटना
➡बदायूं- जिले में एक ही स्टाइल में 4 लूट पुलिस नाकाम, अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई लूट से दहशत, बदमाशों के निशाने पर शादी समारोह के लोग, बेखौफ बदमाश लगातार वारदात को दे रहे अंजाम, बाइक मोबाइल नकदी लूटकर फरार हो रहे बदमाश, पुलिस अब तक एक भी घटना का नहीं कर सकी खुलासा, बीती रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के बिल्सी रोड हुई लूट, 3 बदमाशों पर बाइक मोबाइल लूटने का आरोप, खबर चलाने पर पुलिस पत्रकारों पर दर्ज कर रही मुकदमा, वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
➡एटा- ट्रांसफॉर्मर खोलकर कॉपर और तेल चोरी, तांबे की बाइंडिंग तेल चोरों ने पार किया, बिजली गुल होने पर लोगों को हुई जानकारी, ट्रांसफॉर्मर का खोखा झाड़ियों में पड़ा मिला, कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड की घटना
➡चमोली- नीति मलारी हाईवे पर बड़ा लैंडस्लाइड, सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ का हिस्सा ढहा, मलबे और चट्टानों से हाईवे पूरी तरह बंद, डबल लेन निर्माण कार्य के बीच हुआ हादसा, नीति घाटी के 24 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा, तहसील मुख्यालय से आवाजाही हुई ठप, जरूरी सामान की सप्लाई भी प्रभावित, सड़क खोलने में जुटी प्रशासनिक टीमें, लगातार पत्थर गिरने से रेस्क्यू में दिक्कत
➡बस्ती- तंदूर कांड में झुलसे मासूम बच्चे की मौत, इलाज के दौरान मासूम बच्चे ने तोड़ा दम, बावर्ची ने भट्ठी पर लटकाकर झुलसाया था, बार बार रसगुल्ला मांगने पर झोंकने का आरोप, पुलिस दो आरोपियों को भेज चुकी है जेल, छावनी थाना के मलौली गोसाई का था मामला
➡मेरठ- CCSU VC के घर के बाहर छात्रों का धरना प्रदर्शन, CCSU के मेस में मिल रहा छात्रों को बेकार खाना, मेस की सड़ी गली सब्जी लेकर छात्र दे रहे धरना, मेस के ठेकेदार पर छात्रों ने अभद्रता का आरोप, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का मामला
➡गाजीपुर- पाइप लाइन डालने के काम में लापरवाही, पाइप लाइन जोड़ने के नाम पर किया गड्ढा, सदर कोतवाली के रविन्द्रपुरी कॉलोनी का मामला
➡कुशीनगर- मदरसे में चल रहा था पाकिस्तानी पंखा, खराब होने पर रिपेयरिंग में जानकारी हुई, पंखे पर लिखा मिला मेड इन पाकिस्तान, कुछ युवकों ने फोटो लेकर पुलिस बुलाई, पुलिस ने मदरसा प्रबंधक को हिरासत में लिया, दुबई के युवक ने घर में भेजा था पंखा, पिता ने बाद में मदरसे में दान कर दिया, विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- डंपर ने एक दर्जन बाइकों को मारी टक्कर, डंपर की टक्कर से वाहन हुए क्षतिग्रस्त, गढ़ क्षेत्र की पलवाड़ा रोड का मामला
➡संभल- कार गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई, डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी 4 घायल, लोग शाहजहांपुर से जा रहे थे गाजियाबाद, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡सीतापुर- ई रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर, दोनों वाहन सवार 6 लोग घायल, सभी घायल अस्पताल में भर्ती, बाइक पर सवार थे तीन लोग, रामकोट थाना क्षेत्र की घटना
➡फिरोजाबाद- अचानक गाड़ी पर गिरा बिजली का तार, लक्की ट्रस्ट संस्था संचालक बाल बाल बचे, गांव में भ्रमण को जाते समय हादसा, जसराना क्षेत्र का मामला
➡अमरोहा- परिवार ने दी बेटे की सुपारी, दुष्यंत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मां पिता भाई ने सुपारी देकर हत्या कराई, 5 लाख की सुपारी दी गई, सिर पर पेंचकस ईंट पत्थर मारकर हत्या, शव नहर पुल से नीचे फेंका, पिता और छोटा बेटा गिरफ्तार, मां और सुपारी किलर फरार, डिडौली थाना क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली- बीजेपी अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, बीजेपी अध्यक्ष नितीन नवीन से की मुलाकात, बीजेपी मुख्यालय में सीएम धामी ने भेंट की, उत्तराखंड BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद
➡प्रयागराज- सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और नीचे उतरा, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, शॉर्ट सर्किट की आशंका, नैनी क्षेत्र की घटना
➡सहारनपुर- सांसद चंद्रशेखर आजाद का हाउस अरेस्ट मामला, सांसद जिला अस्पताल पहुंचे, सुबह से अपनी जिद पर अड़े थे सांसद
➡मैनपुरी- किशोरी को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार, किशनी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, मोतीहारी बिहार से गिरफ्तारी
➡बरेली- तमंचा कारतूस संग युवक अरुण गिरफ्तार, दबंगई दिखाने के लिए रखता था तमंचा, बहेड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी
➡मैनपुरी- अवैध तमंचा संग युवक गिरफ्तार, बरनाहल पुलिस ने अनिल को पकड़ा, तमंचा और कारतूस जब्त
➡दिल्ली- विवेक विहार फेज 1 में आग लगी, रिहायशी इमारत परिसर में आग, दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा

More Stories
अयोध्या10मई26*“महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी!” अवधेश प्रसाद के आवास पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,
पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती