August 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि - एसएसपी*

पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*

पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

_पूर्णिया में जुलाई माह की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी संपन्न, भूमि विवाद और साइबर अपराध पर विशेष फोकस_

पूर्णिया बिहार ! जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पूर्णिया पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में *वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय* की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस केंद्र, पूर्णिया स्थित मनोरंजन भवन में माह *जुलाई की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी* का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसएसपी ने एक-एक कर सभी थाना क्षेत्रों की विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

*अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों पर मंथन*
गोष्ठी के दौरान जिले में घटित विभिन्न प्रकार के अपराधों, लंबित कांडों के निष्पादन, कांडों में गिरफ्तारी की स्थिति तथा वारंट निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का जल्द से जल्द निपटारा करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

*मद्य निषेध और साइबर अपराध पर कड़ा प्रहार*
बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की भी समीक्षा हुई। एसएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही साइबर अपराध में तेजी से हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए आम जनता को जागरूक करने और साइबर ठगों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

*महिला सुरक्षा और भूमि विवाद प्राथमिकता पर*
महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने सभी थानों को ऐसे मामलों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिले की सबसे बड़ी समस्या *भूमि विवाद* को लेकर एसएसपी ने विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से उत्पन्न होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर पूर्व से ही विवादित जमीनों की पहचान कर वहां पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाए।

*सांप्रदायिक सौहार्द और गश्ती पर जोर*
एसएसपी ने जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कुर्की-जप्ती के लंबित मामलों के तामिला की भी समीक्षा कर इसे शीघ्र पूरा करने को कहा।
बैठक के अंत में एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने और समय पर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीक का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी।

Taza Khabar