लखनऊ03मई25*सरकारी आवास पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यों की समीक्षा की एवं योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सुपोषित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’ प्रारंभ करने एवं प्रदेश के सभी जनपदों में टेक होम राशन (T.H.R.) की इकाइयां स्थापित करने के निर्देश दिए हैं- सीएम योगी
मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, डॉ. भीमराव आंबेडकर जीरो पॉवर्टी मिशन के अंतर्गत चिह्नित गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात होगी- सीएम योगी
आकांक्षात्मक जनपदों और आकांक्षात्मक विकासखण्डों को इससे लाभान्वित किया जाए- सीएम योगी
योजना के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना यथाशीघ्र तैयार की जाए- सीएम योगी
बच्चों में स्टंटिंग, अंडरवेट और वेस्टिंग जैसे पोषण मानकों की सतत मॉनीटरिंग हेतु स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के समन्वय से एकीकृत प्रयास सुनिश्चित किए जाएं- सीएम योगी
जिन लाभार्थी परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें ‘मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना’ के अंतर्गत गाय उपलब्ध कराई जाए- सीएम योगी
इससे परिवारों को एक ओर जहां गो-सेवा का पुण्य प्राप्त होगा, वहीं दूसरी ओर दूध की उपलब्धता से परिवार के पोषण स्तर में भी सुधार होगा- सीएम योगी
रेसिपी आधारित टेक होम राशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उपलब्ध विशिष्ट फसलों, जैसे प्रतापगढ़ का आंवला, श्रीअन्न, गुड़ आदि भोज्य पदार्थों को स्थान दिया जाना उचित होगा- सीएम योगी
रेसिपी आधारित टेक होम राशन के मेन्यू को विविधतापूर्ण बनाया जाए- सीएम योगी

More Stories
दिल्ली24अप्रैल26*AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन