लखनऊ ०२ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ- लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। आज से लखनऊ में मानसून की शुरुआत हो गई है, जिससे राजधानी का मौसम पूरी तरह बदल गया है।
➡️ लखनऊ- राजधानी लखनऊ में 250 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर खुलासा हुआ कि विदेशी नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की जा रही थी। आरोपी खुद को FBI अधिकारी बताकर डराते थे और पोर्नोग्राफी के नाम पर धमकी देते थे। बुजुर्ग और विदेशी महिलाएं इनके निशाने पर थीं। 100 से ज्यादा कर्मचारी हिरासत में लिए गए हैं, जिनमें 20 से अधिक युवतियां भी शामिल हैं।
➡️ दिल्ली- ऋतव्रत बनर्जी आज दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। वे पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष हैं और अपने 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोग से चर्चा करेंगे।
➡️ दिल्ली- राम धन गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चढ़ावे की चोरी हुई है और इसमें बड़े लोगों की संलिप्तता है। केजरीवाल ने 2021 के जमीन घोटालों का भी जिक्र किया और 8 महीने की CCTV फुटेज डिलीट किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए।
➡️ बुलंदशहर- अनूपशहर में कपड़ा व्यापारी नदीम मलिक ने दुकान में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में व्यापार में घाटे को कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➡️ आगरा- चलती कार में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कार में रखे 6 लाख रुपये भी जलकर राख हो गए। व्यक्ति प्लॉट की पेमेंट देने जा रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
➡️ इटावा- पुलिस लाइन में सिपाही की पत्नी प्रियंका ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति ड्यूटी पर थे। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था।
➡️ बरेली- दीवार गिरने से चचेरे भाई-बहन अंशु (8) और इशिका (7) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
➡️ शामली- आयुष के बाद एक और युवक कार्तिक के धर्मांतरण का आरोप सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे फंसाकर धर्मांतरण कराया गया और संपत्ति के लिए दबाव बनाया गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
➡️ कानपुर- फ्राइड राइस में कॉकरोच मिलने से हंगामा मच गया। परिवार ने पुलिस को बुला लिया। किदवई नगर क्षेत्र में होटल स्टाफ और ग्राहक के बीच मारपीट का मामला भी सामने आया है।
➡️ कानपुर- नगर निगम की टीम को अतिक्रमण हटाने के दौरान BJP नेता की धमकी का मामला सामने आया है। नेता ने खुलेआम कहा कि अतिक्रमण नहीं टूटेगा और अधिकारियों को चेतावनी दी।
➡️ कानपुर- काकादेव इलाके में पाइपलाइन फटने से घरों में पानी भर गया। लोगों ने जल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया और प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा।
➡️ संभल- संभल पुलिस ने सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को सरकारी जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया है। उन पर फर्जी पट्टा जारी कर भूमाफिया को लाभ पहुंचाने का आरोप है। मामला करीब 100 करोड़ की जमीन से जुड़ा है।
➡️ फिरोजाबाद- जैन नगर में छापेमारी के दौरान 87 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए। अवैध भंडारण की आशंका पर जांच जारी है।
➡️ हमीरपुर- मुस्करा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लाखों कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी और नकली बोतलें फेंकी मिलीं। कार्रवाई के डर से इन्हें फेंके जाने की आशंका है।
➡️ सोनभद्र- तेज बहाव वाले नाले में महिला और उसका नवजात बह गए। नवजात का शव 3 किलोमीटर दूर मिला, जबकि महिला की तलाश जारी है।
➡️ दिल्ली- ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। 3 पंजाब और 1 दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाए जाने और धार्मिक स्थलों की रेकी की साजिश का खुलासा हुआ है।
➡️ गोंडा- माधवपुर में सरिया लदा ट्रक पलट गया, जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। सभी चांदपुर तरबगंज के निवासी थे। पुलिस जांच कर रही है।
➡️ अयोध्या- राम धन गबन मामले में अधिवक्ता आज राम जन्मभूमि थाने में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ तहरीर देंगे।
➡️ बहराइच- शिवांश मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में 8 हजार से अधिक कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
➡️ इराक- इराक में एक सांसद के घर छापेमारी में 57 मिलियन डॉलर नकद, 27 किलो सोना और सोने का अंडरवियर तक बरामद हुआ। यह मामला अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है।
➡️ देहरादून- उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त कर दिया गया है और अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया।
➡️ मुजफ्फरनगर- मजदूरों को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में मास्टरमाइंड अंकित बालियान को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह मजदूरों को 2 साल तक बंधक बनाकर काम करवाता था और थर्ड डिग्री देता था।

More Stories
हिमाचल०२ जुलाई २०२६ * अटल टनल के बाहर बड़ा हादसा, बैरिकेड तोड़ बन रहे पिलर में धंसी स्कॉर्पियो, एक की मौत
अयोध्या २ जुलाई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
नई दिल्ली०२ जुलाई २६ * हैदराबाद के होटलों में मटन बताकर बीफ करते थे सप्लाई, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा