लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ में उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट पर सियासत तेज़ है। AAP नेता मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा, फॉर्म भरे 71 लाख, वोट बने 84 लाख। यानी 13 लाख का अंतर। मनीष सिसोदिया ने सवाल किया कि ये 13 लाख नाम किसके कहने पर जुड़े? यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने 16.18 लाख रहस्यमयी वोटरों की खबर को तथ्यहीन कहा। CEO ने कहा कि ये 16.18 लाख फॉर्म-6 बूथ लेवल अधिकारियों ने बनाए। बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर इकट्ठा किए। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों की भागीदारी से हुई।
➡इटावा में CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। शास्त्री चौराहे पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।
➡कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। नौबस्ता के यशोदा नगर श्री राम चौक में प्रदर्शन किया गया।
➡कासगंज में खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। नायब तहसीलदार पर खनन माफियाओं ने हमला किया। 4 ट्रैक्टर ट्राली और लोडर लेकर आरोपी भाग गए। नायब तहसीलदार के ड्राइवर से मोबाइल छीन लिया। सोरों कोतवाली में 4 नामजद और 6 अज्ञातों पर केस दर्ज हुआ।
➡लखनऊ में देर रात बीजेपी पार्षदों का धरना खत्म हुआ। ज़ोन 4 कार्यालय में दोपहर से प्रदर्शन चल रहा था। ज़ोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी को सस्पेंड करने की मांग की गई। पार्षद अरुण कुमार और पटरी दुकानदार धरनारत थे। अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।
➡ऊधम सिंह नगर में नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर सियासी पारा चढ़ गया। किच्छा और सिरौलीकलां की मतगणना से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया।
➡मेरठ में होटल के बाथरूम में फौजी का शव मिला। मृतक पलविंदर अंबाला का निवासी था। उत्तराखंड के रुड़की में उसकी तैनाती बताई जा रही है। मिलिट्री अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। छुट्टी मिलने पर दोस्तों संग निकला था। दोनों साथी कुछ काम से होटल से गए थे। वापस लौटने पर पलविंदर मृत मिला। सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बेगमपुल स्थित लिब्रा होटल का है।
➡रायबरेली में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी बढ़ी है। पानी बढ़ने से 10 गांव जलमग्न हुए। आवागमन के लिए नाव चलाई जा रही है। बरचंदा, उदरहरा, मदाखेड़ा गांव में जलभराव है। सुबसखेड़ा और बरचंदा गांव में पानी घुसा। डीएम ने हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।
➡देहरादून में चारधाम यात्रा में ट्रैफिक दबाव बढ़ा है। RTO देहरादून संदीप सैनी ने जानकारी दी। RTO ने बताया कि पिछले 6-7 दिनों में तपोवन चेकपोस्ट पर ट्रैफिक बढ़ा है। चेकपोस्ट पर वाहनों का फ्लो काफी बढ़ा है।
➡अयोध्या में कैफियत एक्सप्रेस में महिलाओं से अभद्रता का मामला सामने आया। टीटी पर अभद्रता और महिला की चोटी खींचने का आरोप लगा। रुदौली स्टेशन पर किसान नेताओं ने हंगामा किया। किसान नेता ट्रेन से नीचे उतरे और कार्रवाई की मांग की। टीटी के माफी मांगने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
➡रायबरेली में पुलिस चौकी में युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया। खबर का एसपी रवि कुमार ने संज्ञान लिया। सीओ सिटी आशीष निगम को जांच के आदेश दिए। दंपति के विवाद में पति को थर्ड डिग्री मिलने की बात सामने आई। वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में पिटाई दिखाई दे रही है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के एम्स चौकी का है।
➡दिल्ली में CJP पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने पोस्ट किया। दास ने कहा कि सरकार ने ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल किया। इस्तेमाल करके सैकड़ों गैर-कानूनी काम किए। उन्होंने कहा, ‘युवा पीढ़ी पक्का करेगी गलत कामों को ठीक करें।’ ‘एक ऐसा सिस्टम बनाएं जिस पर लोगों को भरोसा हो।’ सौरभ दास ने कहा, हम, यानी जनता, इसे करके दिखाएगी।
————————————————————————————
More Stories
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी बातें*
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*