November 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 नवंबर 26 पूर्णिया में फिर जलेगा काशी जैसा दीपोत्सव*

पूर्णिया बिहार 22 नवंबर 26 पूर्णिया में फिर जलेगा काशी जैसा दीपोत्सव*

पूर्णिया बिहार 22 नवंबर 26 पूर्णिया में फिर जलेगा काशी जैसा दीपोत्सव*

*21 हजार दीपों से जगमगाएगा सिटी सौरा तट*
*24 नवंबर को होगा भव्य देव दीपावली महोत्सव, काशी से आएंगे विद्वान पुरोहित*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* काशी जिस उत्साह के साथ देवताओं की दीपावली मनाता है, अब उसी परंपरा को पूर्णिया भी पूरी भव्यता के साथ निभाने जा रहा है। श्री राम सेवा संघ, बिहार के तत्वावधान में इस वर्ष भी पूर्णिया में भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विगत वर्षों में पूर्णिया ने काशी की इस अद्भुत परंपरा को शानदार तरीके से दर्शाया था। इस वर्ष भी आयोजन को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।

*21 हजार दीपों से सजेगा घाट*

इस वर्ष पूर्णिया का सिटी सौरा तट 21 हजार दीपों एवं भव्य दिव्य रंगोलियों से सजाया जाएगा। शाम होते ही पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। ऐसा नजारा होगा, मानो काशी की गंगा आरती ही पूर्णिया में उतर आई हो।
आयोजकों के अनुसार, इस बार सजावट और व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु इस अलौकिक दृश्य का आनंद ले सकें।

*काशी के पुरोहित करेंगे कोशी महा आरती*

महोत्सव का मुख्य आकर्षण काशी के विद्वान पुरोहितों द्वारा की जाने वाली भव्य कोशी महा आरती होगी। मंत्रोच्चारण, शंखनाद और दीपों की ज्योति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
आयोजकों ने सभी सनातनी बंधु-भगिनियों से इस अद्भुत उत्सव में शामिल होकर सौभाग्य प्राप्त करने का आह्वान किया है।

*यह है आयोजन की पूरी जानकारी*

*स्थान:* कोशी आरती घाट, सिटी काली मंदिर, पूर्णिया
*दिनांक:* 24.11.2026 (मंगलवार)
*समय:* संध्या 5:00 बजे
*निवेदक:* श्री राम सेवा संघ परिवार
*संपर्क:* 8409089489, 8002197420, 7004278583

श्री राम सेवा संघ की ओर से सभी श्रद्धालुओं के स्वस्थ, सुदीर्घ व उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की गई है।