*ब्रेकिंग न्यूज़….*
* मोहनलालगंज, लखनऊ।
लखनऊ 13/11/25*यातायात माह नवंबर 2025 के तहत सुरक्षित समाज के लिये चलाया जा रहा तीन संकल्प अभियान….*
*सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय व प्रभारी निरिक्षक मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में यातायात माह नवंबर 2025 के तहत सुरक्षित समाज के लिये चलाया जा रहा तीन संकल्प अभियान….*
* पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान तीन संकल्प 1-यातायात 2- मिशन शक्ति 3- साईबर जागरूकता पर है आधारित….
*इसी क्रम में गुरुवार के दिन कस्बा मोहनलालगंज में सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय व प्रभारी निरिक्षक मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह द्वारा ऑटो टैक्सी चालकों को यातायात नियमों व मिशन शक्ति तहत महिलाओं और साईबर जागरूकता को लेकर सभी को किया गया जागरूक….*
* बस स्टैंड मोहनलालगंज पर थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान….
*राहगीरों को सड़कों पर चलने में हो रही असुविधा को लेकर ऑटो चालकों को एकत्रित कर पुलिस ने समझाये यातायात के नियम, बीच सड़क पर ऑटो रोककर सवारियों को बैठने व उतरने के चक्कर में कस्बा में जाम की हो जाती है समस्या, सवारियों के लिये भी है जोखिम भरा….*
* सभी की सुरक्षा व जाम की समस्या व महिलाओ की सुरक्षा के लिये तीनों संकल्प के विषय में बस स्टैंड मोहनलालगंज पर एक जगह एकत्रित कर सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय व प्रभारी निरिक्षक मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया जागरूक….
*इस दौरान स्थानीय नागरिको व राहगीरों समेत काफ़ी लोगो ने अभियान में बताई गईं महत्वपूर्ण बातों को सुना, अभियान में थाना मोहनलालगंज की महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर रही मौजूद….*
* पुलिस टीम मोहनलालगंज द्वारा चलाये गये इस अभियान के लिये राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने खूब जमकर की प्रशंसा….

More Stories
लद्दाख J&K 1मई26*पश्मीना को मिलेगी नई पहचान, बनेगा ग्लोबल ब्रांड;
नैनीताल1मई26* टांडा रेंज के जंगल में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, 72 घंटे में तीसरी मौत,
अयोध्या1 मई 26*अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अयोध्या में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ