August 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार15अगस्त26* हर घर तिरंगा के रंग में डूबा पूर्णिया: मंत्री ने फहराया ध्वज, स्टेडियम में गूंजा वंदे मातरम

पूर्णिया बिहार15अगस्त26* हर घर तिरंगा के रंग में डूबा पूर्णिया: मंत्री ने फहराया ध्वज, स्टेडियम में गूंजा वंदे मातरम

पूर्णिया बिहार15अगस्त26* हर घर तिरंगा के रंग में डूबा पूर्णिया: मंत्री ने फहराया ध्वज, स्टेडियम में गूंजा वंदे मातरम –

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में देशभक्ति का महासंगम*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णियां बिहार , 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को पूरा पूर्णिया जिला देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया, हर घर, हर चौक-चौराहा तिरंगे से सजा था और “वंदे मातरम” के उद्घोष से पूरा जिला गूंज उठा।

*इंदिरा गांधी स्टेडियम बना मुख्य समारोह का केंद्र*
जिले का मुख्य समारोह *इंदिरा गांधी स्टेडियम* में आयोजित किया गया। यहां जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार मंत्री रत्नेश सादा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर *जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त* सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं विधायकगण मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों के देशभक्ति नृत्य और परेड ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

न्यायालय से लेकर कमिश्नर कार्यालय तक गूंजा तिरंगा*
स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कन्हैया जी चौधरी* ने ध्वजारोहण किया, डीएम कार्यालय में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार* ने ध्वज फहराया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने ध्वजारोहण कर सलामी ली, *कमिश्नर कार्यालय* में कमिश्नर महोदय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को *दुल्हन की तरह सजाया* गया था।

*प्रखंडों से लेकर गांव-गांव तक मनाया गया जश्न*
जिले के सभी 14 प्रखंडों और पंचायतों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत लगभग हर घर की छत पर तिरंगा लहरा रहा था। चौक-चौराहों पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

*मंत्री ने किया संबोधित, विकास कार्यों का किया जिक्र*
स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि देश एवं राज्य के कुशल नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। मानव संसाधन विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि *सात निश्चय-3 के तहत पूर्णिया जिले में 06 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों और 14 प्रखंडों में 19 आदर्श विद्यालयों* की स्थापना की योजना है।
मंत्री ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर भी प्रकाश डाला और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

*एडवोकेट जेबा परवीन अंसारी ने भी दी बधाई*
इस पावन अवसर पर *पूर्णिया सिविल कोर्ट की क्रिमिनल एडवोकेट जेबा परवीन अंसारी* ने भी जिले वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे जिले में देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था।

Taza Khabar