लखनऊ 11नवम्बर 25*मऊ इस वक्त की बड़ी खबर “एक और दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा एंटी करप्शन*
*पूरा मामला हलधरपुर थाने का है जहां पर तैनात दरोगा अजय सिंह 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*
*एंटी करप्शन के द्वारा पकड़े जाने पर फूट-फूट कर रोये दरोगा*
*छोटे से जमीनी विवाद में पीड़ित से ही 20000 मांग रहे थे दरोगा जी*
*युवक पढ़ा लिखा और जागरूक था उसने कहा दरोगा जी मुझे 1 घंटे का समय दीजिए मैं 20000 की व्यवस्था करके ला रहा हूं।*
*जहां पर युवक ने तत्काल ही एंटी करप्शन की हेल्पलाइन 9454402484 पर कॉल कर दिया, जिसके बाद एंटी करप्शन ने केमिकल लगे नोट युवक को दिये और खुद भी सिविल कपड़ों में उसके साथ रहे।*
फिर थाने के बाहर पहुंच कर युवक ने दरोगा जी को फोन किया और कहा कि दरोगा जी आपके 20000 की व्यवस्था हो गई है मैं थाने के बाहर खड़ा हूं।
लेकिन दरोगा जी भी बहुत होशियार थे उन्होंने कहा बाहर जूस वाले की दुकान है उसको दे दो, युवक ने वैसा ही किया 20000 उसको दे दिए और फिर वहां से चला गया
जिसके बाद एंटी करप्शन वहीं आसपास खड़ी रही जैसे ही दरोगा जी जूस वाले से पैसे लेने आए और पैसे जेब में रखे तत्काल ही एंटी करप्शन ने पकड़ लिया और घसीटकर लखनऊ ले गई
आप सब भी जागरूक बने और अगर कोई भी पुलिसकर्मी चाहे वह कितने भी बड़े पद पर हो, आपसे रिश्वत की मांग करें तो तत्काल ही एंटी करप्शन के हेल्पलाइन पर कॉल करें तुरंत ही आपकी मदद की जाएगी
*ब्यूरो रिपोर्ट*

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन