June 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास20जून26*ऑपरेशन यात्री सुरक्षा का बड़ा असर: DDU मंडल में 5 महीने में 80 मोबाइल चोर गिरफ्तार गया

रोहतास20जून26*ऑपरेशन यात्री सुरक्षा का बड़ा असर: DDU मंडल में 5 महीने में 80 मोबाइल चोर गिरफ्तार गया

रोहतास20जून26*ऑपरेशन यात्री सुरक्षा का बड़ा असर: DDU मंडल में 5 महीने में 80 मोबाइल चोर गिरफ्तार गया RPF अव्वल । पिछले साल से 63% ज्यादा करवाई*

*DRM उदय सिंह मीणा के निर्देश पर RPF डायरेक्शन ऑपरेशन यात्री सुरक्षा से थर्राए 5 महीने में 80 गिरफ्तारियां गया पोस्ट का रिकॉर्ड*

*डेहरी/रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*

दिनांकः-19.06.2026
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू मंडल श्री दिनेश सिंह तोमर, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त/रे0सु0ब0/डीडीयू द्वारा यात्री सामानों की चोरी से संबधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा एवम् उनकी सामानों की संरक्षा की उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत पोस्टो व अपराध आसूचना शाखा के बेहतर व समन्वित रूप से सीसीटीवी फूटेजों, मुखबिर तंत्र एवम् प्रभावी निगरानी के परिणामस्वरूप रेलवे सुरक्षा बल ने वर्तमान वर्ष में माह मई तक यात्री सामानों की चोरी में संलिप्त कुल 80 अपराधियों जिसमें से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/गया द्वारा 47 अपराधियों को, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/डेहरी ऑन सोन द्वारा 18 अपराधियों, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/डीडीयू द्वारा 08 अपराधियों, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/सासाराम द्वारा 03 अपराधियों, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/रफीगंज द्वारा 03 अपराधियों तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/जपला द्वारा 01 अपराधियों को चोरित संपति के साथ गिरफ्तारी करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जो विगत वर्ष में समान अवधि की तुलना में 63ः अधिक है, जोे रेलवे सुरक्षा बल की यात्रियों की सुरक्षा व उनके सामानों की संरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इनमें से कई ऐसे भी अपराधीे है जो पूर्व में भी बहुतायत अपराध में संलिप्त रहे है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अनेक मामलो का सफल उद्भेदन किया गया तथा उनमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही हेतु संबधित एजेन्सियों को सुपुर्द किया गया है। इससे न केवल यात्रियों व आम जनमानस में रेलवे व आरपीएफ के प्रति विश्वास में अभिवृद्धि हुई है अपितु आरपीएफ द्वारा किए गए इन प्रयासों की व्यापक सराहना भी हुई है।

रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से अपील करती है कि यात्रा के दौरान अपने सामान पर सतत निगरानी रखे, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल आपीएफ को रेलवे द्वारा जारी निःशुल्क एकीकृत हेल्प लाईन नंबर 139 पर अथवा निकटतम आरपीएफ कर्मी को दे। रेलवे परिसरों को अपराधमुक्त एवम् सुरक्षित बनाने के प्रयास में यात्रियों का सहयोग अपेक्षित है।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब/डीडीयू ने बताया कि ऐसे अपराधियों के विरूद्ध सीसीटीवी फूटेजों, मुखबिर तंत्र एवम् नियमित निगरानी के माध्यम से निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जो भविष्य में भी निरन्तर जारी रखा जाएगा।

Taza Khabar