October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष

लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद कामिल ने जारी किया नियुक्ति पत्र, बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
मुजफ्फरनगर/मेरठ,, बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएमपी) की ओर से मेरठ में आयोजित बैठक के दौरान सूफी अमजद अली को पार्टी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति का पत्र बीएमपी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद कामिल ने जारी किया।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सूफी अमजद अली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों और महानगर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में बीएमपी के जिला अध्यक्ष अमित तालियान, नीरज कुमार और नसीरुद्दीन परवाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सूफी अमजद अली को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति के रूप में देखा जा रहा है। अब उनके सामने महानगर स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

Taza Khabar