रोहतास10मई26*मातृ दिवस पर डीडीयू जंक्शन पर “शिशु आहार कक्ष” सुविधा का शुभारंभ*
____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक: 10.05.2026, रविवार
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा ‘मातृ दिवस’ के अवसर पर आज डीडीयू जंक्शन के कॉनकोर्स एरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला यात्रियों एवं उनके शिशुओं की सुविधा हेतु “शिशु आहार कक्ष” का शुभारंभ किया गया। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, डीडीयू मंडल की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह द्वारा इस सुविधा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना सहित मंडल के अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्टेशन परिसर में महिला यात्रियों की सुविधा हेतु दो स्थानों—कॉनकोर्स एरिया तथा प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 स्थित वातानुकूलित प्रतीक्षालय—में यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मातृ दिवस के अवसर पर डीडीयू जंक्शन पर ‘शिशु आहार कक्ष’ जैसी जनोपयोगी एवं संवेदनशील सुविधा की शुरुआत की जा रही है। डीडीयू मंडल सदैव यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है। हमारा प्रयास केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की आवश्यकताओं एवं भावनाओं को समझते हुए संवेदनशील एवं जनहितकारी पहल करना भी है।”
वहीं श्रीमती चित्रा सिंह ने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “नई माताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बेबी फीडिंग केंद्र की पहल की गई है, ताकि माताओं को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण मिल सके, जहां वे यात्रा के दौरान अपने शिशुओं को सहजता और आराम के साथ फीडिंग करा सकें।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*