रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल
विभिन्न स्टेशनों पर हेल्थ कैम्प एवं जागरूकता अभियान जारी*
___________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
*हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी पैंफलेट तथा ओआरएस पैकेट का वितरण*
दिनांक: 10.05.2026
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के निर्देशानुसार रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा गर्मी एवं हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूकता हेतु मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर, चिकित्सकीय परामर्श एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का आयोजन विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है, ताकि कार्यस्थल पर रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
इसी क्रम में 09 मई 2026 को मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/डीडीयू डॉ. केसब द्वारा जपला, सिगसिगी, करकट्टा, मोहम्मदगंज एवं हैदर नगर स्टेशनों पर समर हीट वेव प्रबंधन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए जागरूकता पैंफलेट(हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी) तथा ओआरएस पैकेट वितरित किए गए।
इसके पूर्व 07 मई 2026 को चंदौली मझवार स्टेशन पर आयोजित मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में 34 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई।
04 मई 2026 को डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में मंडल के चिकित्सकों द्वारा 85 रेलकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 22 अप्रैल 2026 को जाखिम स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 32 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई।
इसी प्रकार 13 अप्रैल 2026 को रफीगंज स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 51 रेलकर्मियों की रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई।
आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों के दौरान मंडल के चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार रेलकर्मियों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा हीट वेव के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही रेलकर्मियों द्वारा पूछे गए स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्नों पर आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन एवं फीडबैक भी उपलब्ध कराया गया। हीट वेव प्रबंधन संबंधी हेल्थ एडवाइजरी पैंफलेट तथा ओआरएस पैकेट वितरित किए गए।
मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण, हीट वेव प्रबंधन तथा सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*