रोहतास 7 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक ने ईशित्व आनंद की माता अनमोल कुमारी को सम्मानित किया*
____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक: 07.03.2026, शनिवार
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना द्वारा आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 50वीं रैंक प्राप्त करने वाले ईशित्व आनंद की माता श्रीमती अनमोल कुमारी, जो डीडीयू मंडल में रेल सुरक्षा बल (RPF) में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, को उनकी प्रेरणा और योगदान के लिये पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और परिवार को बधाई दी गई। मंडल रेल प्रबंधक के चेम्बर में इस अवसर पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।
ईशित्व आनंद की उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे मंडल के लिए उल्लेखनीय क्षण है। ईशित्व आनंद की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और यह उपलब्धि मंडल के लिए हर्ष का विषय है। ईशित्व आनंद, भारतीय रेल के मसूरी स्थित ओक ग्रोव स्कूल के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने वर्ष 2011 से कक्षा 3 से लेकर 2019 तक कक्षा 10 तक ओक ग्रोव स्कूल में अध्ययन किया।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।