रोहतास 17 मार्च 26*अनुशासनहीनता और महिला से गलत आचरण के मामले में पुलिस अवर निरीक्षक तत्काल प्रभाव से बर्खास्त
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
बर्खास्तगी की कार्रवाई सोमवार को विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर की गई। बर्खास्त पुलिस अवर निरीक्षक अमरनाथ कुमार वर्तमान में कैमूर जिला पुलिस बल में तैनात थे। मामला वर्ष 2022 का है, जब वे रोहतास जिले के दिनारा थाना में पदस्थापित थे। उस दौरान एक महिला ने उन पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देने और शोषण करने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी द्वारा विस्तृत जांच कराई गई थी। जांच के बाद एसपी की अनुशंसा के आधार पर डीआईजी ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।