रीवा16जून26*जनसुनवाई में कलेक्टर सख्त पट्टा-नामांतरण में लापरवाही पर पटवारियों को निलंबन की चेतावनी*
*रायपुर कर्चुलियान की विमला सोंधिया हुईं भावुक जेठ-देवर पर प्रताड़ना का आरोप, जमीन-आवास के बंटवारे की लगाई गुहार*
रीवा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। लंबित पट्टा और नामांतरण प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तहसीलदारों से ऑनलाइन चर्चा की और कहा कि दायित्व नहीं निभाने वाले पटवारियों पर निलंबन जैसी कार्रवाई होगी।
*कलेक्टर के सख्त रुख से अधिकारियों में हड़कंप*
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके सख्त रुख से मौजूद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
*भावुक हुईं फरेदा गांव की विमला सोंधिया*
इसी दौरान रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र के फरेदा गांव से शिकायत लेकर पहुंचीं विमला सोंधिया कलेक्टर के समक्ष भावुक हो गईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ और देवर का परिवार उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है, जिससे उनका जीवन संकट में पड़ गया है।
*पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की मांग*
विमला ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें और उनके बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से पारिवारिक संपत्ति का विधिवत बंटवारा कराकर उनके हिस्से की जमीन और आवास दिलाने की मांग की, ताकि वे बच्चों के साथ सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
कलेक्टर ने मामले में तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*