रीवा11फरवरी25*सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे पुलिस अधिकारी*
रीवा। प्रयागराज में महाकुंभ मेले के कारण रीवा संभाग के मैहर, सतना और रीवा जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर लगातार वाहनों का दबाव बना रहा। रीवा जिले में बेला, जोगिनिहाई, गंगेव, सोहागी तथा चाकघाट में वाहनों के ठहरने की व्यवस्था की गई। प्रशासन के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी रात-दिन सड़कों पर तैनात रहकर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के साथ पुलिस अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को सेवाभाव से भोजन कराया। वाहन रोककर तीर्थयात्रियों को पानी तथा नाश्ता प्रदान किया। डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय के मार्गदर्शन में संभाग के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगातार जुटे रहे। यातायात को सुगम बनाने के लिए वाहनों के मार्ग में परिवर्तन करने, वाहनों को रोकने, टोल प्लाजा में लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने में भी पुलिस अधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल, प्रशिक्षु आईपीएस ओमप्रकाश लगातार
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री