*🔥मध्य प्रदेश की खबर🔥*
रीवा म0प्र07जुलाई24*‼️दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, 2 दिन पहले खा लिया था जहर‼️*
✍️रीवा। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता की हालत लगगातार बिगड़ने के बाद आज उसकी मौत हो गई। इलाज में जुटे चिकित्सकों की माने तो उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई थी और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसे गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पीड़िता 7 माह की गर्भवती भी थी, जिसने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया।
*क्या है पूरा मामला*
बीती 4 जुलाई को मैहर जिले के मुकुंदपुर में नाबालिग युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश की थी और उसे गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुष्कर्म का कथित आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म की घटना अप्रैल 2023 की बताई जा रही है। पीड़िता ने इसकी जानकारी पहले अपने घर वालों को भी नहीं दी थी। हालांकि गर्भ ठहरने के बाद शरीर में आ रहे परिवर्तन को देखते हुए पहली बार पीड़िता की मां को संदेह हुआ।
पूछे जाने पर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दिया हालांकि बदनामी के डर के कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश भी की। ताला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
*इन्होंने क्या कहा*
उक्त मामला मेरे संज्ञान में है। ताला थाना में अपराध पंजीकृत किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता का बयान लेने पुलिस संजय गांधी अस्पताल गई थी, लेकिन उसकी हालत तब गंभीर बनी हुई थी। *- सुधीर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, मैहर*

More Stories
नई दिल्ली20मई26*हथियारों पर रिकॉर्ड 8.91 लाख करोड़ रुपये, लेकिन किन्नर कल्याण का बजट खर्च भी नहीं कर पा रही सरकार_*
वाराणसी20मई2026*राजेश शुक्ला को मिला जल प्रहरी सम्मान*
महोबा20मई26*कोतवाल कि अभद्रता से आहत हेडकांसटेबिल ने त्याग पत्र भेजा