मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26* गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ, सहारनपुर मंडल
यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना पुलिस द्वारा गांजे के मामले में गिरफ्तार दीपक उर्फ शेरूं ने पुलिस रिमांड की सुनवाई के दौरान उपनिरीक्षक नीरजा सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी पर हिरासत में मारपीट व दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट रवि कुमार दिवाकर ने पुलिस के आचरण पर आपत्ति जताई। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायालय के आदेश की प्रति एसएसपी को भेजी गई है।
न्यायालय ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप होने या उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को मारपीट करने का अधिकार नहीं मिल जाता। पुलिस को कानून और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*
कानपुर18 अक्टूबर 26*फर्जी मुठभेड़ में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज