कानपुर नगर07जुलाई24*पनकी इंस्पेक्टर ने तीनों चौकी प्रभारियों को दी विदाई*
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त पश्चिम के आदेश के अनुक्रम में चौकी प्रभारी के स्थानांतरण के अनुपालन में थाना पनकी में तैनात उपनिरीक्षकों का आज थाना पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण मुंह मीठा कर उन्हें विदाई दी गई । थाना पनकी में तैनात उपनिरीक्षकों में से तीन का ट्रांसफर कर चौकी दी गई । दिनेश कुमार उपनिरीक्षक की तैनाती नवशील धाम थाना कल्याणपुर में चौकी प्रभारी के पद पर पहली तैनाती दी गई । इसके साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में तैनात उप निरीक्षक सौरभ सिंह का चौकी प्रभारी पद बरौर थाना सचेंडी पर पहली तैनाती दी गई । इसके अलावा चौकी प्रभारी एम.आई.जी सुभाष वर्मा को थाना सचेंडी के चकरपुर मंडी प्रभारी नामित किया गया है । उक्त तीनों लोगों को चौकी प्रभारी बनाए जाने पर पनकी पुलिस द्वारा हर्षोल्लाश के साथ उनकी विदाई का कार्यक्रम रखा गया । जहां पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया साथ ही मुंह मीठा कर अपना कार्यभार संभालने के लिए बधाई दी गई । थाना पनकी के चौकी प्रभारी एम.आई.जी में तैनात सुभाष वर्मा की कार्य शैली एवं कार्य दक्षता को देखते हुए उनकी योग्यता के कारण उन्हें थाना सचेंडी की विवादित चौकी चकरपुर मंडी का कार्यभार सौपा गया है । एक तरफ पनकी पुलिस को फल मंडी का चौकी प्रभारी बनाए जाने पर उत्साह दिख रहा था । वहीं दूसरी तरफ उप निरीक्षक यू.टी के बीच निराशा साफ झलक रही थी कारण है नए ट्रेनी उप निरीक्षकों की तैनाती थाना पनकी में लगभग 22 दरोगाओं की आमद कराई गई थी । जिन्हें प्रशिक्षित करना उनकी समस्याओं को समझना एवं विवेचना में सहयोग देने के साथ-साथ कुछ समय निकालकर उन्हें एक साथ प्रशिक्षित किया जाता था साथ ही अपने साथ लेकर कार्य करने की कला को सीखने का भी कार्य कराया जाता था । जिस कारण नए दरोगाओं के बीच उनका स्थानांतरण थाना पनकी से सचेंडी हो जाने के कारण उनके मार्गदर्शन एवं विवेचना संबंधी समस्याओं का निदान करने में अहम भूमिका अदा की जाती थी । उनका हमेशा साथ दिए जाने का आश्वासन दिया गया नए दरोगाओं व कार्यालय स्टाफ द्वारा उनकी विदाई बड़े ही हर्षोल्लाश के साथ थाने से गाड़ी पर धक्का लगाकर विदाई दी गई । महिला उप निरीक्षकों व आरक्षी द्वारा भी उन्हें सम्मानित कर गिफ्ट देकर विदाई में सहयोग प्रदान किया गया । सुभाष वर्मा की तैनाती के दौरान अब तक सहायक पुलिस आयुक्त पनकी टी.वी सिंह से सीधे-सीधे मोर्चा लेने में चर्चा में बने रहते थे। थाना पनकी द्वारा एक साथ तीन चौकी प्रभारी बनाए जाने पर एक साथ विदाई दिए जाने पर उपायुक्त पश्चिम का धन्यवाद किया गया। इस विदाई के मौके पर समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*