रायबरेली27दिसम्बर24*भू माफियों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का हल्ला बोल
महराजगंज(रायबरेली) आज भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक ब्लॉक इकाई महराजगंज और शिवगढ़ ईकाई के पदाधिकारियों द्वारा एसडीम महराजगंज को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम के मौजूद न होने पर नायब तहसीलदार सफीकुद्दीन को सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने भू माफियाओं द्वारा क्षेत्र में सरकारी सुरक्षित जमीनों पर लगातार अवैध कब्जे का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया।
और बताया की भूमाफियाओं द्वारा शिवगढ़ और महराजगंज क्षेत्र में तालाब और चारागाह सहित आदि सुरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, साथ ही कब्जा हो चुकी सुरक्षित जमीनों से कब्जा हटवाया जाए। जैसी आमजनों से जुड़ी समस्याओं को रखा।
इस मौके पर दीपू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज लवकुश महिला ब्लॉक अध्यक्ष नसरीन और महामंत्री मंजू आदि मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*