रायबरेली27दिसम्बर24*राशन कार्ड धारक करवा लें ई-केवाईसी नहीं तो राशन से होगें वंचित
महराजगंज/रायबरेली: राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिटों की ई-केवाईसी पिछले कई महीनों से चल रही है। जिसमें 65 प्रतिशत लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है। और इसके बाद भी करीब 35 फीसदी राशन कार्ड धारक ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है। अब इनको 31 दिसम्बर तक का समय दिया गया है। जितनी यूनिटों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उनका राशन मिलना जनवरी से बंद हो जाएगा।
आपको बता दें कि, पूर्ति निरीक्षक महराजगंज एवं शिवगढ़ अविनाश चंद्र पांडेय और अमित सिंह यादव ने बताया कि, राशन कार्ड धारक कार्ड में दर्ज सभी यूनिटों की ई-केवाईसी अपनी कोटे की दुकान पर जाकर करा लें। राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों (यूनिट) की ई-केवाईसी कराने का निर्देश शासन ने दिया। महराजगंज में पिछले कई महीने से ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें लगभग 65 प्रतिशत ई-केवाईसी हो चुकी है और इसके बाद भी अब तक राशन कार्ड में दर्ज करीब 35 प्रतिशत यूनिटों की ई-केवाईसी अब तक नहीं कराई गई है। जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है, उनका राशन मिलना जनवरी महीने से बंद हो जाएगा।
पूर्ति निरीक्षक अविनाश कुमार पांडेय और अमित सिंह यादव ने बताया कि, राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी की जा रही है। कोटे की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि, 31 दिसम्बर तक का समय दिया गया है। इसके बाद कार्ड में दर्ज जितनी यूनिट की ई-केवाईसी नहीं होगी, उनका राशन मिलना बंद हो जाएगा। इसलिए समय से सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करा लें।
आपको यह भी बता दें कि, राशन कार्ड में अगर कोई फर्जी यूनिट जुड़ी है तो ई-केवाईसी के माध्यम से उसको ट्रेस कर हटा दिया जाएगा।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*