रायबरेली13दिसम्बर23*दसवीं कक्षा के छात्र के अचानक गायब हो जाने से मचा हड़कंप
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे शीतल मजेरे सोथी के रहने वाले दसवीं कक्षा के छात्र के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया। मामले में भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गायब हुए छात्र के पिता शशि कुमार ने बताया कि, उनका 16 वर्षीय पुत्र सौरभ यादव महराजगंज के अंबेडकर इंग्लिश मीडियम विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र है। विगत 12 दिसंबर 2023 को सुबह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकाल था और उसके बाद घर नहीं लौटा।
इस पर घर वालों ने स्कूल और कोचिंग सेंटर व अन्य रिश्तेदारी नातेदारियों में संपर्क किया, तो जवाब मिला कि, वह यहां आया ही नहीं। परेशान होकर पिता ने थाने में अपने लड़के का हुलिया देते हुए गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई है।
कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, मामले में गुमशुदगी की सूचना मिली है गायक छात्र का शीघ्र पता लगाया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*बायसी में बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा आयोजन*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**