रायबरेली 27 अगस्त *समाजवादी पार्टी ने किया बूथ समीक्षा बैठक*
महराजगंज/रायबरेली आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर बछरावां विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बूथ समीक्षा बैठक कर निर्वाचन सूची में जिन लोगों का नाम नहीं है उन्हें निर्वाचन सूची से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, वही बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
आपको बताते चलें कि बछरावां विधानसभा सीट से आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती ने अभी से दिन रात मेहनत कर गांव गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं वही जन समस्याओं को भी सुनते हैं इसी को लेकर आज बंशी सेठ लॉन रायबरेली रोड महराजगंज में बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिनमें बूथ स्तर के पदाधिकारियों से लेकर जिले स्तर तक के नेता उपस्थित रहे। अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी को एकजुट होकर काम करना है। और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को समाजवादी पार्टी इस सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं योजनाओं के बारे में लोगों को बता कर उन्हें जागरूक करना है एवं किसान विरोधी सरकार को इस बार सबक सिखाना है आने वाले चुनाव में बछरावां विधानसभा से समाजवादी पार्टी का ही विधायक बनना तय है ।इस मौके पर महराजगंज व अमावा सेक्टर के समाजवादी कार्यकर्ता सहित जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अमर यादव, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, रोहित धोबी, आदित्य प्रजापति, राघवेंद्र शुक्ला, रविंद्र भारती व अन्य उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 वनभाग में गरजा भाजपा का मंच, गूंजा नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’*
अयोध्या (कोतवाली नगर)25 अक्टूबर 26*सिबिल लाइन चौकी इंचार्ज संतोष सिंह बने ऐस आई से इंस्पेक्टर
भदोही25 अक्टूबर 26*मृत SI की फर्जी पत्नी का दावा खोखला, 7 गंभीर धाराओं में 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज…