जनता ने ठाना है अबकी बार सुशील पासी को विधायक बनाना है
महराजगंज/ रायबरेली। विधानसभा का चुनाव सुशील पासी नहीं बल्कि जनता लड़ रही है। आज ग्राम सभा बरहुआ, पहरेमाऊ, लोनार, बैखैरा, तेजवापुर आदि ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ सभा की गयी जिसमे सांसद प्रतिनिधि आदरणीय श्री किशोरी लाल शर्मा जी ने बछरावां विधानसभा प्रत्याशी सुशील पासी जी के समर्थन में जनता से भारी मतों से जिताने की अपील की और जनता को संबोधित करते हुए सुशील पासी ने कहा यह व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है पुरानी व्यवस्था से जनता परेशान आ चुकी है बछरावां ने बदलाव का मन बना लिया है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर लुटने का काम किया गया है।बछरावां की जनता पुरानी व्यवस्था को उखाड़ फेंकेगी और बछरावां में नए युग का आरंभ होगा। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि बछरावां की जनता सामाजिक परिवर्तन और व्यवस्था बदलाव की साक्षी बनेगी। इस बार बछरावां की जनता इतिहास रचेगी। जनता जनार्दन ने मन बना लिया है कि इस बार पढ़े लिखे प्रत्याशी को विधान सभा भेजेंगे। सुशील पासी की यह जीत जनता की होगी। पुरानी व्यवस्था से जनता परेशान आ चुकी है यह सिर्फ हार या जीत का सवाल नहीं है बल्कि आने पांच सालो में बछरावां के भविष्य का सवाल है, बछरावां के विकास का सवाल है। बछरावां किस दिशा में आगे बढेगा उसका सवाल है। यह लड़ाई झूठ के खिलाफ सच की है, एक तरफ सारे ठेकेदार है दूसरी तरफ सुशील पासी और जनता है और इस लड़ाई में निसंदेह जनता की जीत होगी।
इस सभा में बूथ अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला , अशोक अवस्थी, जुगन तिवारी, अर्जुन शुक्ला, दिनेश तिवारी, राम किशोर अवस्थी, राजाराम अवस्थी, रामदास यादव, चन्द्र शेखर यादव, लक्ष्मी यादव, रामकुमार यादव, संत लाल लोधी, गया प्रसाद लोधी, ताज मुहम्मद, मो रहीस, मो जुबेर, राजू खान, श्यामू पासी, परीदीन पासी सहित सेंकडो लोग मौजूद रहे।

More Stories
रीवा21अगस्त26*झमाझम बारिश से घर में घुसा पानी, सालभर का अनाज हुआ बर्बाद
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, DM-SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा, चोरी के सामान और तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार