राजगढ़07मार्च*दीदी कैफे *की चाय का* *जायका *लिया जिले के अधिकारियों ने*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आजीविका समूह महिलाओं द्वारा संचालित दीदी कैफ़े की चाय का जायका आज जिला अधिकारियों ने लिया। टी.एल. बैठक के उपरांत कलेक्टर हर्ष दीक्षित एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति प्रीति यादव तथा अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर सहित सभी जिला अधिकारी ‘‘दीदी कैफे‘‘ में पहुंचे तथा स्वल्पाहार किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार समस्त शासकीय कार्यालय परिसर में समूह महिलाओं के ‘‘दीदी कैफे‘‘ संचालित किए जाना है। इसके माध्यम से समूह से जुड़ी गरीब परिवार की महिलाओं को आय के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे तथा वे आर्थिक रूप से समृद्ध होंगी। कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘दीदी कैफे‘‘ का संचालन ज्वालापुरा ग्राम के मां जालपा स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*