राजगढ़06अगस्त21*अस्पताल जाने वाले दोनों रोड पे था पानी ,थाने के पास ऑटो में कराई डिलेवरी……..*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
महिला सब इंस्पेक्टर अरुधंति राजावत ने बच्चे को गोद मे ले पहुचाया सुरक्षित स्थान.।…..
एंकर….
मध्यप्रदेश , राजगढ़ जिले के सुठालिया में महिला पुलिस ने कर्तव्य से ऊपर उठ कर मानवता का कार्य किया है। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे है जिससे कही जगह पर रोड के ऊपर पानी बह रहा है । ऐसे में सुठालिया पुलिस की महिला टीम ने बारिश के कारण अस्पताल की रोड पर पानी होने पर प्रसव के दौरान दर्द से कराह रही महिला की ऑटो में ही डिलीवरी करवाई गई। इस डिलिवरी में जच्चा बच्चा दोनों की जान बच गई।
गौरतलब है कि जरूरतमंद की मदद भारतीय संस्कृति की पहचान रही है । अपने दायित्वों के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन भी सुठालिया पुलिस कर रही है । पुलिस की ऐसा संवेदनशीलता का उदाहरण जब देखने को मिला जब गांव मोठबड़ली की गर्भवती महिला दर्द से कराह रही थी और तेज़ बारिश के कारण अस्पताल जाने वाले दोनों रास्ते पर पानी होने के कारण महिला अस्पताल जा नही पा रही थी ,ऐसे में सुठालिया थाने की सब इंस्पेक्टर अरुधंति राजावत व आरक्षक इतिश्री ने पास ही रहने वाले नर्सिंग स्टाफ को बुलवाकर ऑटो में डिलीवरी करवाई और बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुचाया ।फिहलाल जच्चा और बच्चा स्वस्थ होकर महिला बाल विकास के कार्यालय में ठहराया गया है ।
वहां पर मौजूद लोगों ने सब इंस्पेक्टर अरुधंति राजावत व स्टाफ द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्य में पुलिस की मानवीय तस्वीर आमजन में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती है ।
बाईट- रामसिंह रघुवंशी,थाना प्रभारी सुठालिया थाना
विज़ुअल-थाने के समीप ऑटो मे हुई डिलेवरी
विज़ुअल- महिला asi ने दिखाई मानवता
बेनर- थाना सुठालिया व अस्पताल
राजगढ़ रिपोर्टर
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*