पूर्णिया बिहार 11 नवंबर 26 *मधुबनी में दंगल का आगाज, महापौर विभा ने किया उद्घाटन*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियाँ बिहार ।* श्री श्री 108 मां काली पूजा समिति, मधुबनी की ओर से गुरुवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी, जितेंद्र यादव, मेला कमेटी के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव, सचिव चंदन यादव एवं कोषाध्यक्ष कुंदन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पूजा समिति के सदस्यों ने महापौर का बुके देकर स्वागत किया।
*काली पूजा की परंपरा जीवंत*
महापौर विभा कुमारी ने कहा कि मधुबनी की काली पूजा में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता का उन्हें हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। पूजा समिति वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए है, जो सराहनीय है। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से आए महिला-पुरुष पहलवानों का स्वागत किया।
*कुश्ती में है बेहतर करियर*
महापौर ने कहा कि कुश्ती हमारी पुरानी पहचान और समृद्ध खेल परंपरा का हिस्सा है। आज इस खेल में बेहतर भविष्य और करियर की अपार संभावनाएं हैं। देश के खिलाड़ी ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां की मिट्टी में भी पंजाब-हरियाणा जैसी ताकत है, जरूरत है स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की।
*परंपरा को मिल रहा मंच*
मेला कमेटी के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने कहा कि मां काली पूजा पर कुश्ती का आयोजन वर्षों से परंपरा का हिस्सा है। इसका उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ पारंपरिक खेल और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है। देश के विभिन्न राज्यों से पहलवानों के आने से प्रतियोगिता का आकर्षण बढ़ता है।
इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी, पूजा समिति के सदस्य और खेलप्रेमी मौजूद रहे। मौके पर जदयू नेता मनोज पासवान, डॉ प्रणव, संतोष यादव, विनोद साह, दिनेश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
More Stories
लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 12 नवंबर 26* भवानीपुर में छठ घाटों का निरीक्षण, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर तैयारी तेज*
नई दिल्ली 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*