पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुरेश लोधी ने कहा की सुठालिया परियोजना में जिस दर पर जमीन मुआवजा दिया जा रहा है, वह बाजार दर से बहुत कम है। परियोजना में डूब में आ रही ज्यादातर जमीन पूर्व से सिंचित रही है, किसान उचित मुआवजा मिलने पर ही विस्थापित हो सकते हैं। काफी किसान बेघर और बेजमीन हो जाएंगे, साथ ही जो बेशकीमती जमीन किसानों से ली जा रही है उनकी दरें भी नाममात्र की शासन ने तय की है, इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है। अतिक्रमण की जा रही ज्यादातर जमीन पूर्व से ही सिंचित है और कुछ नाममात्र की जमीन बंजर भूमि है ऐसे में दोनों जमीनों को मुआवजा बंजरभूमि के नाममात्र भाव से ही दिया जा रहा है। यह अन्याय मध्यप्रदेश शासन द्वारा किआ जा रहा है जो कि उचित नही है।
बदले में किसानों को नाम मात्र की वैकल्पिक जमीन अन्य जगह पर सिर्फ रहने के मिल रही है, और मुआवजे के तौर पर नाम मात्र को राशि ऐसे में कैसे अपने आगे का जीवन निर्वाह करेंगे?
यह उन हजारों लाखो परिवारों के लिए बड़ी चुनौती है जिनकी बेसकीमती जमीन इस परियोजना में सरकार द्वारा अतिक्रम कि जा रही है।
हमें आज की रेट में मुआवजा दिया जाए व इस मामले को जल्द से जल्द निपटने का आदेश मध्यप्रदेश शासन को दिया जाए।। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष थानसिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष संजू कुशवाह, लखन सिंह लोधी, भारत धंगर,भारत लोधी, जगमोहन धंगर,जितेंद्र विश्वकर्मा, जगदीश लोधी,भगवान सिंह लोधी, महेश लोधी, रवि , चंदन सिंह लोधी, बनवारी कुशवाह , महेश कुशवाह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त