रांची 24 मार्च*सीएम हेमंत सोरेन को इरफान अंसारी ने दी माह-ए- रमजान की शुभकामनाएं, टोपी, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित*
*झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 23 मार्च गुरूवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को माह-ए- रमजान की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक ने मुख्यमंत्री को टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही साथ अरब से मंगाए गए खजूर और आब-ए-ज़मज़म का पानी उन्हें भेंट किया। मौके पर विधायक के साथ एक शिष्टमंडल मौजूद थे।*
*इस दौरान इरफान अंसारी ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी धर्मों को लेकर चलते हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड विकास की पटरी पर दौड़ रही है। साथ ही कहा कि यही हमारी झारखंड की संस्कृति और सभ्यता है। हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी को एक साथ लेकर चलते हैं। इस दौरान युवा झारखंड के संरक्षक आरसी आलम, पप्पू, जावेद आलम, गुलाम गौश, अरशद, विनय अग्रवाल, सोहेल मलिक, आरिफ राजा सहित अन्य मुख्य रूप से लोग मौजूद थे।* इमरान अली न्यूज़ यूपी आज तक ✍🏻

More Stories
मथुरा 3 अगस्त 26*थाना शेरगढ पर पंजीकृत अवैध शराब के 40 अभियोग में जब्त् अंग्रेजी व देशी शराब को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।*
बांदा 3 अगस्त 26*भीषण गर्मी में ‘लो वोल्टेज’ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, पेड़ के सहारे दौड़ रही बिजली लाइन से हादसे का खतरा*
बांदा 3 अगस्त 26 *पक्षी बचाओ अभियान” को मिला बैंक और प्रशासन का साथ*