मोतिहारी22मई25*डीएम ने किया पुलिस लाइन स्थित मैदान का भौतिक निरीक्षण
होमगार्ड बहाली के लिए पुलिस लाइन स्थित मैदान की तैयारी का भौतिक निरीक्षण आज जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक लाईन के द्वारा बताया गया कि होमगार्ड बहाली के लिए मैदान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है एवं ट्रैक का भी निर्माण शीघ्र ही कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सभी जरूरी इक्विपमेंट को तुरंत इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया एवं जो भी जरूरी व्यवस्था है उसे शीघ्र पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, जिला खेल पदाधिकारी, पुलिस उपाध्यक्ष लाइन, उप नगर आयुक्त, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, एवं ट्रैक को तैयार करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*