मुजफ्फरनगर14मई26*फ्रॉड रोकने और जागरुकता के लिए शतत प्रयत्नशील साइबर थाना*
*उच्चाधिकारियों के मार्ग निर्देशन में साईबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह व उनकी टीम की मेहनत एवं लगन के चलते सार्थक परिणाम*
*साइबर थाना बेहतर कामों को अंजाम देने का सतत प्रयास,मात्र कुछ दोनों में ही कई गुड वर्क को अंजाम दे चुके कर्मवीर सिंह व उनकी टीम..!!*
मुज़फ्फरनगर।साइबर अपराधों में कमी लाने एवं लोगों में जागरुकता के उद्देश्य से साइबर सेल मुजफ्फरनगर द्वारा समय-समय पर ऐसे सार्थक अभियान चलाए जाते रहते हैं।विदित हो कि साइबर अपराधों में हालाकि बढ़ोतरी हुई है लेकिन फिर भी साइबर सेल अपने स्तर से प्रयास करके लोगों को जागरूक करने के अलावा साइबर अपराधियों को कानून की जड़ में लाकर उन्हें दंड दिलवाने के लिए दृड़ संकल्पित है यदि मुजफ्फरनगर थाना साइबर सेल की बात करें तो यहां पर तैनात साइबर सेल थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह व उनकी टीम ने कई मामलों बड़ी सफलता प्राप्त भी है ओर पूरी टीम अपनी मेहनत और लगन के चलते उलेखनीय योगदान दे रही है साथ ही मुजफ्फरनगर साइबर सेल का लंबा अनुभव लिए साईबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह की लगन निष्ठा मेहनत भी किसी से छुपी नहीं है यही कारण है कि अपने उच्च अधिकारियों के कुशल गार्ग निर्देशन में साइबर थाना बेहतर कामों को अंजाम देने का सतत प्रयास करता रहा है प अपराधियों को दंड दिलाने के लिए साइबर टीम जहां दिन-रात भीग दौड़ और मेहनत में लगी रहती है तो वहीं ऑफिस वर्क के अलावा साईबर पीडितो की सुनवाई भी करती है और साइबर अपराधों के प्रति जनता को जागरूक किया जाता है और अभियान चलाकर यह बताया जाता है कि साइबर फ्रॉड से कैसे बचे और कैसे इसके उपाय करें जनपद मुजफ्फरनगर का साइबर थाना अपने स्तर से बेहतर तरीके से कामो को अंजाम दे रहा है इसके लिए उच्च अधिकारियों का मार्ग निर्देशन समय-समय पर मिलता रहता है और जागरूकता अभियान भी निरंतर समय-समय पर मिल रहे है।साइबर अपराध को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना नितांत आवश्यक है ताकि छोटी-छोटी जानकारी अपने दिमाग में रखें और साइबर फ्रॉड से बच सके। साइबर अपराधी क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड (हर जगह अलग) का उपयोग करें, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) चालू करें, अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें, सॉफ्टवेयर अपडेट रखें और अनजान कॉल्स पर बैंक विवरण न दें। किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।संदिग्ध लिंक और ईमेल से बचें: बैंक या अन्य संस्थानों के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।हर खाते के लिए अलग और जटिल पासवर्ड का उपयोग करें।अपने फोन और कंप्यूटर को हमेशा अपडेट रखें।अपना OTP, PIN या पासवर्ड किसी को न बताएं।अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को निजी (Private) रखें। अगर आपके साथ अपराध होता है तो तुरंत रिपोर्ट करें,राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

More Stories
अयोध्या14मई26*वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला के प्रयास से गरीब मजदूर को निजी कंपनी से मिला न्याय*
पूर्णिया14 मई 26*जामिया उम्मे हनीलिल बनात बंदरक में जलसा सम्पन्न,
पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *SP स्वीटी सेहरावत ने लगाया जनता दरबार*