भागलपुर भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर20अगस्त26*सबौर थानान्तर्गत 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट-स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक-19.08.2026 को सबौर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सबौर थानान्तर्गत कुरपट चौक के समीप अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर गलपुर एवं एवं सबौर थानाध्यक्ष पालस के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा सबौर थानान्तर्गत कुरपट चौक के समीप सशस्त्र बल के साथ पहुँचा गया तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. ज्योतिष कुमार पिता-जलधर यादव सा०-अमडार को हिरासत में लिया गया तत्पश्चात् पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से 11.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया तथा इनके निशानदेही पर 02. मो० लालु पिता-मो० सिराज 03. धर्मेन्द्र कुमार पिता-विश्वनाथ मंडल सभी सा०-अमडार थाना-सबौर जिला-भागलपुर को 3.10 ग्राम ब्राउन शुगर एवं नगद-2350 रूपया के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगीः-01. ब्राउन शुगरः- 14.32 ग्राम ।02. मोबाइल फोनः-02। 03. नगदः-2350 रु०/-। गिरफ्तारीः-01. ज्योतिष कुमार पिता-जलधर यादव।02. मो० लालु पिता-मो० सिराज ।03. धर्मेन्द्र कुमार पिता-विश्वनाथ मंडल सभी सा०-अमडार थाना-सबौर जिला-भागलपुर। छापामारी दल की विवरणीः-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सबौर थाना।पु०अ०नि० बमबम कुमार सबौर थाना।पु०अ०नि० मनीष कुमार सबौर थाना।पु०अ०नि० राजेश कुमार सबौर थाना।सशस्त्र बल सबौर थाना।

More Stories
भागलपुर20अगस्त26* दशकों से ₹500-700 के किराये पर 84 दुकानें, सरकारी राजस्व की समीक्षा पर उठे सवाल
मथुरा 20 अगस्त 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 405 ग्राम अवैध गांजा सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 अगस्त 26*थाना राया पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*