पूर्णिया14 मई 26*जामिया उम्मे हनीलिल बनात बंदरक में जलसा सम्पन्न,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार। जामिया उम्मे हनीलिल बनात बंदरक में आयोजित दो दिवसीय सालाना जलसा मंगलवार देर रात दुआ के साथ सम्पन्न हो गया। जलसे के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी रहे।
मौलाना रहमानी ने अपने खिताब में कहा कि समाज की तरक्की का रास्ता बेहतर तालीम और नशा मुक्ति से होकर गुजरता है। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे इल्म हासिल करें, हुनर सीखें और हर तरह के नशे से दूर रहें। लड़कियों की दीन व दुनियावी तालीम पर खास जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एक तालीमयाफ्ता मां पूरे खानदान को संवार देती है।
उन्होंने वालिदैन से कहा कि बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया की लत से बचाकर किताबों से जोड़ें। समाज में बढ़ती बुराइयों, दहेज, फिजूलखर्ची और आपसी रंजिशों को खत्म करने का आह्वान किया। मौलाना ने कहा कि मजबूत समाज के लिए भाईचारा, इंसाफ और अखलाक जरूरी है।
जलसे में एआईएमआईएम पार्टी के विधायक गुलाम सरवर भी मौजूद रहे। उन्होंने जामिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चियों की तालीम ही समाज की असली तरक्की है और इसमें हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया।
जलसे में जामिया की छात्राओं ने नात, तकरीर और किरात पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। मदरसे के प्रबंधक ने बताया कि संस्था बच्चियों को कुरान-हदीस के साथ आधुनिक शिक्षा भी दे रही है, ताकि वे डॉक्टर, टीचर और अफसर बनकर कौम व मुल्क का नाम रौशन करें।
इस मौके पर इलाके के उलेमा, बुद्धिजीवी और बड़ी तादाद में अवाम मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और कौमी एकता की दुआ के साथ हुआ।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*