September 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 3सितंबर 26*मुजफ्फरनगर में नाई की दुकान पर दिव्यांग युवक की बेरहमी से पिटाई*

मुजफ्फरनगर 3सितंबर 26*मुजफ्फरनगर में नाई की दुकान पर दिव्यांग युवक की बेरहमी से पिटाई*

मुजफ्फरनगर 3सितंबर 26*मुजफ्फरनगर में नाई की दुकान पर दिव्यांग युवक की बेरहमी से पिटाई*

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26 भोपा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव तिस्सा में नाई की दुकान पर अपने बाल कटवाने के लिए पहुंचे दोनों पैरों से दिव्यांग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाई की दुकान पर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे दिव्यांग युवक ने जब अपना नंबर न आने पर विरोध जताया, तो दुकान चलाने वाले दो भाइयों ने आपा खो दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने दिव्यांग युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके ऊपर हमला कर दिया। हमलावरों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से युवक को बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने दुकान के अंदर रखा लोहे का भारी सरिया उठाकर दिव्यांग युवक के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में सरिया लगने के कारण युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है

Taza Khabar