September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 22 सितंबर**नियमितीकरण की मांग को लेकर NHM संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन*

मुजफ्फरनगर 22 सितंबर**नियमितीकरण की मांग को लेकर NHM संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन*

ब्रेकिंग न्यूज

मुजफ्फरनगर 22 सितंबर**नियमितीकरण की मांग को लेकर NHM संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन*

8, 9 और 10 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार की चेतावनी, 12 अक्टूबर को लखनऊ में आंदोलन का ऐलान

*लोकेन्द्र गौतम,* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल, *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर *2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में लंबे समय से सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सम्मानजनक वेतन समेत कई मांगें उठाई गईं। महामंत्री मणिकांत त्यागी ने कहा कि नियमितीकरण होने तक संविदा कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की जाए। डॉ. राहुल वर्मा ने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कोषाध्यक्ष डॉ. फैजल बिन मंसूर ने महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग रखी। मीडिया प्रभारी रवि धीमान ने गैर जनपद स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग की। महिला संगठन मंत्री एवं आशा संघ की अध्यक्ष निर्मला देवी ने सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रित को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग उठाई। वहीं एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर ने एनएचएम के तहत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक कर्मचारी एनएचएम के विभिन्न कैडरों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इनमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 60 से अधिक कैडर शामिल हैं। उन्होंने नियमित भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की भी मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8, 9 और 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में डॉ. सचिन जैन, डॉ. शमशेर, डॉ. राहुल वर्मा, निर्मल चौधरी, ओम कुमार, रविंद्र कुमार, एहतेशाम, राकेश कुमार, विपुल कुमार, डॉ. रूचि नारंग, डॉ. राकेश बंसल, डॉ. सागर गोस्वामी, सचिन कुमार, तंजीम अहमद, मदन कुमार, लवलेश कुमार, बबीता, अनिल कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, अश्वनी कुमार, आकाश कुमार, मोहित कुमार, शोभित कुमार, प्रवीण कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

Taza Khabar