September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 17 सितंबर 26 लक्ष्मण विहार में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा*

मुजफ्फरनगर 17 सितंबर 26 लक्ष्मण विहार में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा*

*मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26 लक्ष्मण विहार में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा*

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में एक युवती के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर इंतजार नामक युवक को पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में स्थानीय लोग युवक को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Taza Khabar