*मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26 लक्ष्मण विहार में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा*
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में एक युवती के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर इंतजार नामक युवक को पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में स्थानीय लोग युवक को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
More Stories
सहारनपुर 13 नवंबर 26*टैक्स में ब्याज की सौ प्रतिशत छूट लेने का आज अंतिम दिन, एक मुश्त समाधान योजना:
लखनऊ 13 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 13 नवंबर26,*6 महीने बाद रूस से लौटा पूर्णिया के लाल का पार्थिव शरीर, इवानोवो में लगी आग में हुई थी मौत – पिता के DNA से हुई पहचान