मुगलसराय9जुलाई26*भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी पार्क का सुन्दरीकरण कार्य तत्काल शुरु नही हुआ तो होगा आंदोलन*
मुगलसराय*सदस्य, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय रामजी गुप्ता ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ से जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर मांग पत्र देकर कहा है कि मुगलसराय कालीमहाल चौराहा स्थित पार्क में वर्ष 1998 से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित है उक्त पार्क का सुन्दरीकरण हेतू दिनांक 28/6/2016 को 14,00000 लाख रुपये का निविदा पालिका के पंजीकृत फर्म दी व्याज इंटर प्राइजेज का स्वीकृत हुआ था। पालिका द्वारा उक्त फर्म को कार्य शुरु करने के लिए कार्यादेश भी दिया गया। जिसके उत्परांत उक्त फर्म द्वारा कार्य शुरु करके पहले से लगे मार्बल, टाइल्स व शिलापट को तोड़कर कर पार्क को और भी छतिग्रस्त करके छोङ दिया गया था। उक्त पार्क के सुन्दरीकरण के लिए कई बार पालिका में मांग किया गया।
इस संदर्भ में आपके यहा भी जनसुनवाई पोर्टल पर संदर्भ संख्या 40019624013119 दिनांक 11/12/2024 को शिकायत किया गया था। जिस पर पालिका द्वारा पुनः दिनांक 28/2/2026 को 957186 रुपया का आगरण स्वीकृत कर निविदा कराया गया था। उक्त निविदा को पंजीकृत फर्म काजल कंट्रस्टन का स्वीकृत कर कार्यादेश देकर पार्क सुन्दरीकरण कार्य शुरु कराया और उक्त पार्क को और भी छतिग्रस्त कर पुन: कार्य को बंद करा दिया गया है। कार्य शुरु करने के लिए कई बार पालिका से अनुरोध किया गया लेकिन अभी तक सुन्दरीकरण कार्य शुरु नही कराया गया। जो भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी का घोर अपमान है।
अत: आप मुगलसराय कालीमहाल चौराहा स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी पार्क की सुन्दरीकरण कार्य को तत्काल शुरु कराने हेतू पालिका को आदेश देने की कृपा करे। अन्यथा हम कांग्रेसजन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगे।
*रामजी गुप्ता*
*सदस्य* उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
*पूर्व अध्यक्ष* शहर कांग्रेस कमेटी
मुगलसराय

More Stories
भागलपुर9जुलाई26*सुलतानगंज थानान्तर्गत हत्या कांड के तीन मुख्य अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर9जुलाई26*विश्व_जनसंख्या_दिवस के अवसर पर कहलगांव अनुमंडल लिखेगा नया इतिहास
पूर्णिया: डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला गजेटियर प्रारूप पर बैठक, त्रुटिरहित दस्तावेज बनाने का निर्देश*