महेंद्र यादव कानपुर नगर से यूपीआजतक की रिपोर्ट
कानपुर नगर9जुलाई26*हेड कांस्टेबल की सूझबूझ से बची महिला की जान, शराबी पति ने मांगी माफी*
कानपुर नगर*पुलिस की काउंसलिंग से टूटते परिवार को मिला नया जीवन*
*कानपुर कमिश्नरेट* पनकी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। समय पर पहुंचे हेड कांस्टेबल विवेक यादव ने न सिर्फ महिला को समझा-बुझाकर हौसला दिया, बल्कि टूटते हुए पूरे परिवार को भी नई राह दिखाई।
*क्या था पूरा मामला*
मंगलवार को पनकी मंदिर के सामने स्थित कच्ची झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से और मायूसी में महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घर में मौजूद नाबालिग बच्चे को जब कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ तो वह घबराकर सीधे पास की पुलिस चौकी पहुंचा।
रोते हुए बच्चे ने पुलिसकर्मियों को बताया – _”साहब, मम्मी कमरा बंद करके पंखे में लटकने जा रही है।”_
*ऐसे बचाई जान*
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल *विवेक यादव* दौड़कर तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने खिड़की के माध्यम से महिला को समझायाऔर महिला से बातचीत शुरू की। अपनी अमृतवाणी और धैर्य से उन्होंने महिला को समझाया कि किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं है। काफी देर की समझाइश के बाद महिला मान गई और उसने फांसी का विचार त्याग दिया और दरवाजा खोल दिया।
*पति ने ली कसम*
काउंसलिंग के दौरान महिला के शराबी पति ने भी अपनी गलती स्वीकार की। उसने हेड कांस्टेबल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि आगे से वह न शराब पिएगा और न ही परिवार में झगड़ा करेगा। उसने दोबारा ऐसी गलती न करने की कसम भी खाई।
इस घटना के बाद बस्ती के लोग पुलिस की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वर्दी के साथ-साथ संवेदनशीलता भी जरूरी होती है, जिसका उदाहरण हेड कांस्टेबल विवेक यादव ने पेश किया।
पुलिस ने परिवार को आगे से विवाद न करने और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग की सलाह भी दी है।
*सिटी रिपोर्टर महेंद्र सिंह की सलाह*: घरेलू तनाव या मानसिक परेशानी में तुरंत किसी अपनो से बात करें। मदद के लिए *Tele-MANAS 14416* और *112 इमरजेंसी* पर संपर्क कर के होने वाली घटना सी बचा जा सकता हैं।

More Stories
भागलपुर9जुलाई26*विश्व_जनसंख्या_दिवस के अवसर पर कहलगांव अनुमंडल लिखेगा नया इतिहास
पूर्णिया: डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला गजेटियर प्रारूप पर बैठक, त्रुटिरहित दस्तावेज बनाने का निर्देश*
मुगलसराय9जुलाई26*भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी पार्क का सुन्दरीकरण कार्य तत्काल शुरु नही हुआ तो होगा आंदोलन*