July 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भदोही ८ जुलाई २६ * 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क, विजय मिश्रा पर योगी सरकार की अब तक की बड़ी कार्रवाई

अयोध्या9जुलाई26*प्राइवेट सेंटरो पर शुजागंज बाजार में यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी

अयोध्या9जुलाई26*प्राइवेट सेंटरो पर शुजागंज बाजार में यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी

किसानों से अधिक दाम वसूले जाने का आरोप

भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र के शुजागंज बाजार में यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, प्राइवेट सेंटरो पर किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि एक बोरी यूरिया का सरकारी निर्धारित मूल्य करीब 267 रुपये है, जबकि कुछ दुकानों पर किसानों से 500 रुपये या उससे अधिक वसूले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है। तराई क्षेत्र के कुछ किसानों ने नाम छिपाने के शर्त पर बताया कि यूरीया खाद अधिक दामों में हम लोगों को दिया जा रहा है।स्थानीय किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन में यूरिया की मांग बढ़ने का फायदा उठाकर कुछ विक्रेता मनमानी कीमत वसूल रहे कहैं। किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। क्षेत्र में पहले भी यूरिया की उपलब्धता और अधिक मूल्य पर बिक्री को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

Taza Khabar