मीरजापुर2मई26*भाजपा की दूसरी सूची जारी, महेंद्र जायसवाल बने जिला सहकोषाध्यक्ष*
*वरिष्ठ व्यापारी व वैश्य नेता को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*
मीरजापुर: भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर द्वारा पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें नगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता महेंद्र जायसवाल को जिला सहकोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
महेंद्र जायसवाल को मीरजापुर के पुराने और प्रभावशाली व्यापारी एवं वैश्य नेताओं में गिना जाता है। संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर महेंद्र जायसवाल ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल तथा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
महेंद्र जायसवाल को यह नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मीरजापुर नगर के व्यापारियों, वैश्य समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम बताते हुए स्वागत किया है।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*