मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर7जुलाई24*चित्रकूट में मिर्जापुर के संत रामानुज महाराज का वाइसचांसलर ने किया सम्मान
◆कहा : संत की सादगी से अधिक होती है बंदगी
–
मिर्जापुर। नगर के गैबीघाट स्थित श्रीहनुमान मंदिर के पुजारी रामानुज महाराज धार्मिक यात्रा के सिलसिले में चित्रकूट जिले में थे। वहां उन्होंने त्रिरात्रि साधना की। इस क्रम में महाराज ने कामदगिरी की परिक्रमा के साथ विभिन्न आश्रमों एवं मंदिरों के संत-महात्माओं से आध्यात्मिक सत्संग भी किया।
मां विन्ध्यवासिनी धाम के महात्मा रामानुज महाराज के चित्रकूट में आध्यात्मिक प्रवास की जानकारी होने पर रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर शिशिर पांडेय ने स्वतः दूरभाष से रामानुज महाराज से सम्पर्क किया तथा उनसे विश्विद्यालय में आने का अनुरोध किया। महाराज विश्वविद्यालय गए।
रविवार, 7 जुलाई को रथयात्रा महोत्सव के पर्व पर वाइसचांसलर प्रो पांडेय ने उत्तरीय भेंट कर महाराज का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रो पांडेय ने कहा रामानुज महाराज के लिए गोस्वामी तुलसीदास की ‘संत हृदय नवनीत समाना..’ चौपाई लागू होती है। वीसी ने उन्हें ‘नवनीत संत’ की उपाधि दी।

More Stories
New Delhi 19 July 2026*Business Advisory Committee of the Lok Sabha met under the chairpersonship of Lok Sabha Speaker
सहारनपुर19जुलाई26*आगामी काँवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी ने काँवड़ कंट्रोल रूम का विस्तृत निरीक्षण किया
सहारनपुर19जुलाई26*कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में मजबूत पार्षद दल ने की शहर काजी से मुलाकात*