मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर06जून24*अनुप्रिया के असली साथी मीरजापुर के व्यापारी और वैश्य समाज के मतदाता:- ई० विवेक बरनवाल*
अनुप्रिया जी के जीत में वैश्य समाज एवं व्यापारी समाज के मतदाता ने जिस प्रकार सहयोग किया शायद इसका एहसास सभी को होगा। सभी विधानसभा को देखा जाए तो नगर विधानसभा में 211317 (52.49%) सबसे कम मत पड़ने के बाद भी अनुप्रिया पटेल जी को सबसे ज्यादा मत नगर विधानसभा में प्राप्त हुई 100043 मत (47.34 %) यह दर्शाता हैं पूरा वैश्य समाज और व्यापारी समाज माननीय मोदी जी के साथ खड़ा रहा। अतः भविष्य में माननीय प्रधानमंत्री जी को अपने इस कोर मतदाताओं को और भी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। ऐसे ऐसे जनकल्याणकारी योजनाओं को लाना चाहिए जिससे यह समाज मजबूत हों और आगे भी भारतीय जनता पार्टी से यह समाज जुड़ा रहें।
भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हमेशा से यह कहता आया है कि वैश्य समाज ही भारतीय जनता पार्टी का रीड का हड्डी हमेशा बना रहा है और यह पार्टी व्यापारियों के सहयोग से ही यहां तक पहुंचा है और 2024 के चुनाव में जिस तरीके से व्यापारी समाज विशेष कर वैश्य समाज ने साथ दिया वह जग जाहिर है।

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*